बिहार से पहुंचा बंगाल,खुला महिला का राज़, फिर टूटा युवक का दिल, हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद हुई पूर्णिया में शादी
Viral Love Story Purnia: बिहार के पूर्णिया ज़िले से प्रेम प्रसंग का अजीबो ग़रीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक को रिश्ते में सास लगने वाली महिला से प्रेम हो गया। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि युवक बिहार से बंगाल पहुंच गया। अपनी प्रेमिका के साथ कुछ दिन रहा और फिर महिला का एक राज़ खुला जिससे युवक का दिल टूट गया।
प्रेम प्रसंग का मामला शुरू होता है, पूर्णिया में पारिवारिक कार्यक्रम में सोनू नाम के युवक की मुलाक़ात अपनी सगी भाभी की मौसी से हुई। इंस्टाग्राम के ज़रिए दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। परिजनों की मानें तो कोलकाता में नौकरी के नाम पर सोनू ने मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद कोलकाता में जॉब दिलवा दी।

दोनों की बातें प्यार में तब्दील हुई। सोनू को इश्क का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह पूर्णिया से कोलकाता पहुंचा। महिला के साथ नजदीकियां बढ़ी और शारीरिक संबंध बने। एक दिन महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पंचायत हुई लेकिन पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया।
महिला को साथ रखने के लिए सोनू राज़ी हो गया, दोनों लिविंग में रहे। एक महीने के बाद सोनू प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। महिला भी उसे ढूंढते हुए पूर्णिया (बिहार) पहुंची। सोनू का आरोप है कि महिला ने उसे पहले नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है।
कोलकाता में शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसने कहा कि भाई को इस बारे प्रेम प्रसंग के बार में पता चल गया है। हम लोग शादी कर लेते हैं, इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी रचाई थी। शादी के बाद पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है और 3 बच्चों की मां है।
सोनू के पीछे-पीछे महिला पूर्णिया पहुंची और सदर थाना में महिला ने शिकायत की। इसके बाद पुलिस सोनू के घर पहुंची और युवक के घर वालों से बात कर मसले को हल करने के लिए कहा। इसके बाद सोनू की मां ने महिला को बहू के तौर पर स्वीकार किया। वहीं युवक के बड़े भाई ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद मां ने सड़क किनारे तंबू गाड़कर दोनों के रहने का इंतज़ाम किया।












Click it and Unblock the Notifications