'हम चुनाव तो किसी भी हालत में लड़ेंगे', संसदीय चुनाव में हार, अब उपचुनाव में दांव आज़माएंगी बीमा भारती
Rupauli By Election: लोकसभा चुनाव में पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से जदयू की बागी विधायक बीमा भारती ने राजद की टिकट पर चुनाव लड़ा था। निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने इस सीट से जीत दर्ज की है। अब बीमा भारची रुपौली विधानसभा सीट (पूर्णिया) से जदयू से विधायक थी।
लोकसभा चुनाव में दांव खेलने के साथ ही वह सीट खाली हो गई और अब वहां उपचुनाव होने हैं। रुपौली सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो चुकी है। उपचुनाव में ताल ठोकने के लिए उम्मीदवारों ने मंथन शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में पूर्व विधायक बीमा भारती (पूर्णिया से राजद की लोकसभा की प्रत्याशी) 18 जून मंगलवार को राबड़ी आवास पहुंची। इसके साथ सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि वह उपचुनाव में राजद के टिकट पर चुनावी दांव खेलना चाहती है।
पूर्व विधायक बीमा भारती उपचुनाव को लेकर लालू प्रसाद यादव के साथ चर्चा की भी बात कही है। उन्होंने उपचुनाव में ताल ठोकने के सवाल पर कहा कि मुझे रुपौली की जनता नहीं छोड़ने वाली है और ना ही मैं रुपौली की जनता को छोड़ूंगी। चुनाव तो हम किसी भी हालत में लड़ेंगे।
रुपौली उपचुनाव में दूसरे लोगों की राजद से दावेदारी के सवाल पर पूर्व विधायक बीमा भारती ने कि इससे मुझे कोई मतलब है ही नहीं, हम वहां (रुपौली) से चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी प्रसाद यादव और लालू यादव से भी इस बारे में बात हुई है। इसलिए हम यहां उन लोगों से मुलाक़ात करने पहुंचे हैं। आगे देखिए क्या होता है।
बीमा भारती के रुपौली से चुनाव लड़ने पर लोगों का कहना है कि पप्पू यादव के खिलाफ चुनावी दांव खेलने के साथ ही बीमा भारती ने अपनी पैर पर ख़ुद कुल्हाड़ी मार ली है। अब वह उपचुनाव में किसी की टिकट पर चुनाव लड़ें लेकिन जीत नहीं सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications