Purnia News : शादी से एक दिन पहले प्रेमी संग भागी युवती, 1 सप्ताह बाद घर से निकली बेटी की अर्थी

Purnia News Today: बिहार के पूर्णिया ज़िले से घर से युवती के घर भागकर प्रेम विवाह करने का मामला सामाने आया है। युवती के घर से भागने पर नाराज़ परिजनों ने उसका पुतला बनाकर अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार कर दिया। नाराज़ परिजनों के अनोखे विरोध का यह मामला जिले के टीकापट्टी बाजार (रुपौली प्रखंड) का है।

ग्रामीणों ने बताया कि इंटर की छात्रा की 12 जून को शादी होने वाली थी। भागलपुर ज़िले के पीरपैंती गांव में उसका रिश्ता तय हुआ था। शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी, युवती की हल्दी का प्रोग्राम भी हो चुका था। शादी से एक दिन पहले ही वह घर से भाग गई।

Purnia News

गांव के ही युवक के साथ फ़रार हो कर युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। इस बाद से नाराज़ परिजनों शादी की तारीख से एक सप्ताह अनोखा विरोध जताया। लड़की के घर वालों ने पुतला बनाया और अर्थी निकाली, जिसमें गांव के लोग काफी तादाद में शामिल हुए।

परिजनों ने शाव यात्रा निकालते हुए टीकापट्टी कारी कोशी नदी किनारे उसका अंतिम संस्कार किया। नाराज़ परिजनों ने बताया कि अगर उसे किसी और युवक से शादी रचानी थी तो घर वाले को बताना चाहिए था। उसने ग़लत कदम उठाक सभी लोगों को शर्मसार किया है।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी उनके लिए मर चुकी है, इसलिए शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं लड़के के घर से भागने के बाद बिहारी गुप्ता (युवती का भाई) ने टीकापट्टी गांव के ही रहने वाले अरुण मंडल के बेटे सुधांशु कुमार पर किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज करवा दिया।

अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद टिकापट्टी थाने में युवती दुल्हन के जोड़े में पहुंची और पुलिस के सामने अपनी बात रखी। युवती ने कहा कि उसने अपनी खुशी से बिना किसी दवाब के शादी की है। बहन के पुलिस को दिए बयान के बाद नाराज भाई ने सोमवार की शाम लड़की के पुतले की अर्थी तैयार की।

बहन के पुतले की अर्थी में उसने युवती को फोटो भी लगाया और पूरे बाजार में घुमाने के बाद अर्थी को श्मशान घाट ले गया और वहां हिंदू रीति रिवाजों के साथ दाह संस्कार कर दिया। युवती के परिवार वालों का अनोखा विरोध ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि समाज में भागकर शादी रचाने से ग़लत संदेश जाता है। युवती के परिजनों ने उसे मरा मानकर सही क़दम उठाया है। समाज में जागरुकता लाने की ज़रूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी कोई भी क़दम उठाने से पहले अपने परिवार के लोगों से बात कह सके ताकि उसपर विचार विमर्श कर हल निकाला जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+