Purnea Lok Sabha Seat: जदयू के संतोष कुशवाहा बरकरार रखेंगे सीट या पलट जाएगी बाज़ी, पढ़िए इतिहास
Purnea Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र देश भर में INDIA बनाम NDA की सियासत शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय दलों नें पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर भी सियासी मंथन शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रदेश की पूर्णिया लोकसभा सीट का सियासी इतिहास और समीकरण बताने जा रहे हैं।
लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के दायरे की बात की जाए तो पूर्णिया ज़िला में कुल सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं, लेकिन पूर्णिया लोकसभा सीट के अंतर्गत सिर्फ़ छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ग़ौरतलब है पूर्णिया ज़िले का बायसी औक अमौर विधानसभा क्षेत्र, किशनगंज लोकसभा सीट में के अंतर्गत है। वहीं कटिहार ज़िले का कोढ़ा विधानसभा सीट, पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में शामिल है।

पूर्णिया लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद जदयू नेता संतोष कुशवाहा हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू-भाजपा अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरी थी। जदयू की टिकट पर संतोष कुशवाहा ने जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में जदयू-भाजपा एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से जदयू की टिकट पर संतोष कुशवाहा ने दूसरी जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह उपविजेता रहे थे। इस बार फिर बिहार की सियासी फिज़ा बदली है और नीतीश कुमार भाजपा से किनारा कर, एनडीए गठंबधन पर ही तीर चला रहे हैं। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
पूर्णिया लोकसभा सीट में शामिल 6 विधानसभा सीटों में से 3 पर भाजपा, 2 पर जदयू और 1 पर कांग्रेस का क़ब्ज़ा है। आज़ादी के बाद से लगातार 1971 तक पूर्णिया लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज करते रहे। जेपी लहर की वजह से 1977 में कांग्रेस के खाते से यह सीट भारतीय लोकदल के खाते में चली गई।
1980 में फिर से कांग्रेस प्रत्याशी माधुरी सिंह ने जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया। 1980 से 1989 तक सीट पर माधुरी सिंह का क़ब्ज़ा रहा। 1989 के चुनाव में जनता दल प्रत्याशी मोहम्मद तस्लीमुद्दीन ने जीत दर्ज की। वहीं 1996 के चुनाव में सपा की टिकट पर राजेश रंजन (पप्पू यादव) ने सांसद की कुर्सी पर क़ब्ज़ा जमाया।
1998 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर जीत दर्ज की, जयकृष्ण मंडल ने भाजपा की टिकट पर जीत का परचम लगाया। 1999 में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने जीत दर्ज कर सांसद की कुर्सी हासिल की। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से की टिकट पर उदय सिंह (पप्पू सिंह) ने जीत दर्ज की। वहीं 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने जीत का परचम लहराया।
पूर्णिया लोकसभा सीट पर मतदाताओं के समीकरण की बात की जाए तो हिंदू मतदाताओं की तादाद 60 फ़ीसदी है, 40 फीसद मुस्लिम मतदाता हैं। हिन्दू मतदाताओं के आंकड़े बात करें तो 5 लाख मतदाताओं में SC-ST, BC और OBC मतदाता हैं। यादव मतदाताओं की तादाद डेढ़ लाख है। वहीं सवा लाख से ज़्यादा है, ब्राह्मण मतदाताओं की तादाद सवा लाख है। इसके अलावा अन्य जातियों के मतदाताओं की तादाद 1 लाख है।
पूर्णिया लोकसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की तादा 7 लाख के करीब है। इसमे कोढ़ा, कसबा और बनमनखी में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले मुस्लिम मतदाताओं की तादाद ज़्यादा है। वहीं बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं की तादाद सबसे ज़्यादा है। धमदाहा, रुपौली और पूर्णिया में ब्राह्मण और राजपूत मतदाताओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है। बनमनखी और कोढ़ा में SC-ST, BC और OBC मतदाताओं की तादाद ज़्यादा है।
पूर्णिया लोकसभा सीट के सासंदों की सूची
1952: फणी गोपाल सेन गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (पूर्णिया सेंट्रल सीट के तौर पर)
1952: मानेकलाल मदनलाल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (पूर्णिया सेंट्रल सीट के तौर पर)
1952: बेंजमन हांसदा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (पूर्णिया सेंट्रल सीट के तौर पर)
1952: मोहम्मद इस्लामुद्दीन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (पूर्णिया-उत्तर सीट के तौर पर)
1957: फणी गोपाल सेन गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962: फणी गोपाल सेन गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967: फनी गोपाल सेन गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971: मोहम्मद ताहिर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977: लखन लाल कपूर, भारतीय लोक दल
1980: माधुरी सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा)
1984: माधुरी सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989: मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, जनता दल
1991: राजेश रंजन, निर्दलीय
1996: राजेश रंजन, समाजवादी पार्टी
1998: जय कृष्ण मंडल, भारतीय जनता पार्टी
1999: राजेश रंजन, निर्दलीय
2004: उदय सिंह, भारतीय जनता पार्टी
2009: उदय सिंह, भारतीय जनता पार्टी
2014: संतोष कुमार कुशवाहा, जनता दल (यूनाइटेड)
2019: संतोष कुमार कुशवाहा, जनता दल (यूनाइटेड)












Click it and Unblock the Notifications