PICs: पंजाब के पहलवान ने बिहार में दिखाया ऐसा करतब कि देखते ही रह गए लोग

मोतिहारी पहुंचे पहलवान जावेद अपनी पहलवानी सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में दिखा रहे थे। लोकल पहलवान से कुश्ती लड़ने के बाद उसने जो किया लोग देखकर दंग रह गए।

पटना। बिहार के मोतिहारी जिले में उस वक्त लोगों की निगाहें थम गईं जब एक पहलवान ने अपने कमर से ट्रैक्टर को उठा दिया और खुद पर ट्रैक्टर चलवाने लगा। जिसे देखने के लिए वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। शख्स ने ताकत, सहनशक्ति का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे देख लोग हैरान रह गए। दरअसल बिहार के मोतिहारी जिले के लखौर के नारायण चौक पर पिछले कई दिनों से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया था। जिसमें देश भर से पहलवान पहुंचकर अपनी पहलवानी दिखा रहे थे। इसी दौरान लोग पंजाब से पहुंचे इस पहलवान के करतब को देख हैरान रह गए।

Punjab's wrestler showed feat in Bihar, people shocked
Punjab's wrestler showed feat in Bihar, people shocked

पंजाब से बिहार के मोतिहारी पहुंचे पहलवान जावेद अपनी पहलवानी सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में दिखा रहे थे। लोकल पहलवान से कुश्ती लड़ने के बाद उसने एक ट्रैक्टर को अखाड़े में लाने की बात कही और ट्रैक्टर जब अखाड़े में पहुंचा तो उन्होंने एक रॉड पर कपड़ा बांधा, फिर उसने ईंट से अपनी जांघ पर कई बार वार किया। इसके बाद उसने ट्रैक्टर की हाइड्रॉलिक से जुड़े रॉड को पीठ पर लगाया और ट्रैक्टर के पिछले हिस्से को कुछ इंच तक ऊपर उठा लिया।

Punjab's wrestler showed feat in Bihar, people shocked
Punjab's wrestler showed feat in Bihar, people shocked


वहीं इसके बाद पहलवान जावेद ने चलते ट्रैक्टर को भी पकड़कर रोक लिया। उसने पीछे से ट्रैक्टर को पकड़ा और ट्रैक्टर वहीं का वहीं रुक गया तो जावेद ने अपने शरीर पर ट्रैक्टर भी चढ़वाया। यहां तक कि वहां उपस्थित सभी लोग उसके इस कारतब को देखकर डर रहे थे लेकिन वो बिल्कुल ठीक-ठाक था। शरीर पर से ट्रैक्टर गुजर जाने के बाद जावेद उठ खड़ा हुआ। इस करतब को देख सभी हैरत में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+