Ludhiana Gas Leak Case: ख़त्म हो गया पूरा परिवार, 30 साल पहले किया था बिहार से पंजाब का रुख

Ludhiana Gas Case:CM नीतीश कुमार ने ग्यासपुरा (लुधियाना, पंजाब) में हुये हादसे में, बिहार के मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

Punjab Ludhiana Gas Leak Case Giaspura One Family Of Bihar Lost Life News Hindi


Ludhiana Gas Case News:
रविवार की सुबह लुधियाना (पंजाब) में दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीली गैस लीक होने की वजह से 11 लोगो ने जान गंवा दी। मरने वालों में पाच लोग बिहार के गया जिले के निवासी थी।

गया जिला के धनु बिगहा गांव (मंझियावां पंचायत) निवासी एक पूरा परिवार ही खत्म हो गया। हादसे में डॉ. कविलाश, उनकी पत्नी, बेटी और दो बेटे मौत के गाल में समा गये। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि कविलाश यादव पेशे से डॉक्टर थे, उन्होंने 30 साल पहले पंजाब का रुख किया था। वह लुधियाना(पंजाब) में अपने परिवार के साथ ही रह रहे थे। कविलाश के चाचा ने बताया कि हादसे के बारे में पहले पूरी जानकारी नहीं मिल पाई थी। सरकारील कर्मी ने फोन कर मामले की पूरी जानकारी दी।

Recommended Video

    Ludhiana Gas Leak: जहरीली Gas Leak होने से गई 11 की जान, NDRF ने संभाला मोर्चा | वनइंडिया हिंदी

    राजीव कुमार (कविलाश के चाचा) ने बताया कि पिछले महीने कविलाश की पत्नी और बेटा घूमने के लिए आए थे, अब उनकी मौत की खबर आई है। सोमवार या फिर मंगलवार तक उनके शव बिहार आने की उम्मीद है। वहीं कविलाश यादव के पिता झलक यादव हादसे की खबर सुनने के बाद से पूरी तरह खामोश बैठ गए हैं। किसी से कुछ बात ही नहीं कर रहे।

    लुधियाना के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया पास सुआ रोड पर एक बिल्डिंग में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में किराना स्टोर और मिल्क बूथ था, वहीं सुबहर करीब 7.15 बजे यह हादसा हुआ, जिसमें 12 लोग बेहोश भी हुए थे। इलाज के लिए अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    लुधियाना (पंजाब) में हुए हासले में बिहार के 5 लोगों की मौत पर सीएम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित आश्रितों को दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। सीएम ने पंजाब सरकार से मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का स्थानीय आयुक्त को निर्देश दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+