Priyanka Gandhi ने पटना में भरी हुंकार, 'चुनाव से पहले कुछ पैसे देकर आपको खरीदने की कोशिश कर रहे हैं'

Priyanka Gandhi Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश में अपना आधार मजबूत करने में जुटी हुई है। राहुल गांधी ने पहले वोट अधिकार यात्रा निकाली और फिर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक भी पटना में हुई है। अब शुक्रवार को चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने महिलाओं की रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार के महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये दिए जाने की योजना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कुछ रुपये देकर महिलाओं को खरीदने की कोशिश हो रही है।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं की रैली में कहा कि हमारी सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज सरकार की ओर से होगा। भूमिहीन परिवारों के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन का मालिकाना हक महिलाओं को देने का भी वादा किया।

Priyanka Gandhi Bihar Chunav

Priyanka Gandhi ने नीतीश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

प्रियंका गांधी ने नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए उनकी महिलाओं के खाते में 10,000 जमा किए जाने की योजना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'आपको देखना पड़ेगा कि कौन सी पार्टी आपको सम्मान दे रही है। आज चुनाव आ गए हैं, तो ये महिलाओं को 10,000 रुपये दे रहे हैं। इतने दिन से क्यों नहीं दिया था।'

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: 'ये बर्दाश्त के बाहर है', बहन रोहिणी आचार्य के बागी तेवर पर पहली बार बोले तेजस्वी यादव

वायनाड से कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, 'सम्मान का मतलब ये नहीं कि चुनाव से पहले कुछ पैसे दे दिए जाएं- ये तो खरीदने की कोशिश है। महिला सम्मान तब होगा जब आपको हर महीने सही मानदेय मिलेगा। जब आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार आपकी मदद करेगी। जब आपकी बेटियां पढ़ने जाएंगी और अपने आपको सुरक्षित समझेंगी।'

Nitish Kuamr और बीजेपी पर बरसीं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने इस दौरान बीजेपी और नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'BJP और नीतीश सरकार आपको कभी ऐसा सम्मान नहीं देगी। यहां जब आप अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं तो आपको पीटा जाता है और जेल में बंद कर दिया जाता है। अगर आप न्याय और सम्मान चाहती हैं तो आपको BJP-JDU सरकार को हराना पड़ेगा।'

उन्होंने अपने बड़े भाई राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे भाई ने पूरे देश में सामाजिक न्याय के लिए मुहिम छेड़ दी है। इस चुनाव में बिहार की महिलाएं मेरे भाई जो आप सबके भाई हैं पर ही अपना भरोसा जताएंगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, 2 बड़े नेताओं ने थामा RJD का दामन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+