Bihar Police में अवर पुलिस निरीक्षक की 17 दिसंबर को प्रारंभिक लिखित परीक्षा, जानिए डिटेल्स

Bihar Police Bharti Pareeksha: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (पटना, बिहार) अंतर्गत बिहार पुलिस, पुलिस अवर निरीक्षक के 1275 पदों पर भर्ती के लिए 17 दिसंबर 2023 को प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा के सफल संचालन के मकसद से गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई।

समाहरणालय सभागार में सभी सेंटर सुपरीटेंडेंट, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडकारी, उड़न दास्ता दल, महिला दंडाधिकारी के साथ ब्रिफ्फिंग करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा 17 दिसंबर को दो पालियों में यथा प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक होगी। द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित है।

Preliminary written examination of Sub Inspector of Bihar Police on 17th December News In Hindi

पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा के लिए गया में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। कुल 11430 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के उद्देश्य से 62 स्टैटिक दंडाधिकारी, 22 महिला दंडाधिकारी, 12 जोनल दंडाधिकारी एवं 04 उड़ान दास्ता दल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

परीक्षा केंद्र यथा गया कॉलेज, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, महावीर इंटर कॉलेज, टी मॉडल इंटर स्कूल, हरिदास सेमिनरी, चंडौती प्लस टू हाई स्कूल, रामरूची बालिका इंटर स्कूल, गौरी कन्या उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रमण गवर्नमेंट गर्ल्स प्लस टू स्कूल है।

इसके अलावा हादी हाशमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अनुग्रह कन्या उच्च विद्यालय, जिला स्कूल, गया हाई स्कूल, दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर, ज्ञान डीप पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल कइया, डीएवी पब्लिक स्कूल कैंट एरिया, डीएवी पब्लिक स्कूल रोटरी केंपस, डीएवी पब्लिक स्कूल सीआरआरसी मेडिकल रोड एव मानव भारती नेशनल स्कूल शामिल है।

जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में मोबाइल परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो इसे हर हाल में सुनिश्चित करावे। पूरे परीक्षा प्रक्रिया का रियल टाइम वीडियोग्राफी कराई जाएगी। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर स्तर पर पूरी सावधानी बरते।

24 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक प्रतिनियुक्त रहेंगे। परीक्षा केदो पर क्वेश्चन पेपर खोलने वाले रूम में कोई भी अनावश्यक या अनाधिकृत व्यक्ति नहीं रहेंगे इसे सुनिश्चित कारण क्वेश्चन पेपर खोलने के दौरान अत्यंत सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों का प्रॉपर फ्रीस्किंग हर हाल में करें। महिलाओं का फ्रीस्किंग एक घेराव के अंदर ही करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिए हैं।

जिला पदाधिकारी ने सभी परीक्षार्थियों से अपील किया है कि अपने परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे के बाद किसी भी हाल में परीक्षार्थियों की एंट्री नहीं दी जाएगी इसलिए हर हाल में निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।

ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया की पूरी सावधानी पूर्वक परीक्षा प्रक्रिया को संपन्न करावे। सभी संबंधित पदाधिकारी अपने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय अवधि में पहुंच जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में शरारती तत्व वाले परीक्षार्थी नई-नई तकनीक के माध्यम से परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करते हैं।

इन सभी चीजों को फ्रीस्किंग के दौरान काफी बारीकी से ध्यान देना आवश्यक है। विशेष कर परीक्षार्थियों द्वारा ब्लूटूथ हेडफोन काफी माइक्रो आकार का होता है इन सभी चीजों पर विशेष सावधानी बरतनी होगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार आवश्यक जानकारियां अनाउंसमेंट करवाते रहे। उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्र पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त संख्या में रखें।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र के बाहरी परिसर अर्थात जहां परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के गार्जियन सड़क के साइड में रहते हैं उसे क्षेत्र में भी सीसीटीवी कैमरा लगवाएं ताकि बाहर की भी गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा सके। कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था पूरा नियंत्रण रखने का निर्देश दिए हैं।

रेलवे स्टेशन बस स्टैंड प्रमुख चौक चौराहा एवं सभी परीक्षा केदो के समीप ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिए हैं कोचिंग सेंटर के समीप लगातार गस्ती करवाने का भी निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+