बेगूसरायः गर्भवती महिला की हत्या कर पेड़ से लटकाया, मचा हड़कंप

बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बेखौफ अपराधियों के चलते पुलिस के नाक में दम हो गया है। पिछले एक-दो हफ्ते में बेगूसराय जिले में कई हत्याओं का मामला सामने आया है, जिससे लोगों में दहशत फैली हुई है। एक तरफ जहां राज्य सरकार प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था की दावा करती रहती है वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रहे वारादात उन दावों के पोल खोल रहे हैं।

pregnant woman murdered by unknown criminals in begusarai

ताजा मामला जिले के इलाके का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र मोहनपुर वनद्वार ढाला के समीप की है, जहां अपराधियों ने एक अज्ञात महिला की हत्या कर दी । हत्या के बाद शव को पेड़ से टांग दिया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई।

शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े । सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस हत्या के बाद लोग में तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। शव के पास एक बैग फेंका हुआ था, जिसमें कुछ कपड़े भी है। वहीं पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि महिला के साथ बेरहमी से पिटाई कर उसे हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। वहीं महिला को देखने से प्रतीत हो रहा है कि मृतक महिला गर्भवती थी।

यह भी पढ़ेंः संभल: कलयुगी पिता ने बेटी से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर गोली मारकर की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+