Prashant Kishor: बिहार में PK का फ्लॉप शो, नीतीश को ललकारने वाले प्रशांत किशोर छोड़ रहे हैं राजनीति?
Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के लिए काफी निराशाजनक रहा है। पहली बार 243 सीटों पर लड़ रही जन सुराज का बिहार चुनाव में डब्बा गोल हो गया। इस हार की जिम्मेदारी खुद प्रशांत किशोर ने ली है। पीके ने मंगलवार को प्रेसवार्ता करके कहा कि 'मैं जनता को समझा नहीं पाया, व्यवस्था परिवर्तन की तो बात ही छोड़िए, हम सत्ता परिवर्तन भी नहीं ला पाए।'
लेकिन पीके ने कहा कि 'उनकी बिहार की राजनीति बदलने में हमारी भूमिका जरूर रही, हमारी कोशिशों में, हमारी सोच में, और जिस तरह से हमने ये समझाया लेकिन जनता ने हमें नहीं चुना, अगर जनता ने हम पर विश्वास नहीं दिखाया, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है, मैं इसे 100% अपने ऊपर लेता हूं।'

आपको बता दें कि चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को जनसुराज पर इतना भरोसा था कि 'उन्होंने यहां तक दावा कर दिया था कि जेडीयू को अगर 25 सीट से अधिक आई तो वह राजनीति छोड़ देंगे, जब नतीजे आए तो वह चौंकाने वाले थे इसलिए जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप राजनीति छोड़ रहे हैं और क्या इस्तीफा देंगे?
'मैं किस पद पर हूं जो इस्तीफा दूं' (Prashant Kishor)
तो इस पर पीके ने कहा कि 'मैं किस पद पर हूं जो इस्तीफा दूं, मैंने बिहार छोड़ने की बात तो कभी नहीं कही, मैंने कहा था कि अगर (जेडीयू) को 25 से ज़्यादा सीटें मिलीं, तो मैं रिटायर हो जाऊंगा, मैंने यह नहीं कहा कि मैं बिहार छोड़ दूंगा, मैं राजनीति नहीं करता लेकिन मैंने ये भी नहीं कहा कि मैं बिहार की जनता के लिए बोलना बंद कर दूंगा।'
' मैं 24 घंटे के लिए मौन उपवास रखूंगा' (Prashant Kishor)
प्रशांत किशोर ने कहा कि 'जिस पार्टी को 3-3.5% प्रतिशत वोट मिला है, उस दल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगर इतने लोग आए हैं तो इसका अर्थ ये है कि हमने कुछ तो अच्छा ही किया है, मैं 20 नवंबर की तारीख को 24 घंटे के लिए मौन उपवास रखूंगा। मैं कोई नीतीश कुमार नहीं हूं जो कि अपनी बात से पलट जाऊं, मैं जनता के लिए काम करता रहूंगा, आज हारे हैं लेकिन भविष्य में जरूर जीतेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications