Bihar Chunav: पटना, बक्सर और सासराम, बिहार के किस जिले के वोटर हैं प्रशांत किशोर?
Prashant Kishor two voter ID: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर एक नए विवाद में फंस गए हैं। उनका नाम बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में भी पाया गया है। पश्चिम बंगाल में वह कोलकाता के मतदाता हैं, जबकि बिहार में वह सासाराम संसदीय क्षेत्र के भी वोटर हैं।
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के अनुसार, एक से अधिक वोटर आईडी रखना गैरकानूनी है। इस खुलासे के बाद प्रशांत किशोर विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं, और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे "वोट चोरी" बताया है। यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

बिहार में कहां के वोटर हैं प्रशांत किशोर?
प्रशांत किशोर बिहार में सासाराम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करगहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। उनका मतदान केंद्र रोहतास जिले के मध्य विद्यालय, कोनार में है। कोनार, प्रशांत किशोर का पैतृक गांव है, जहां से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है और वे लगातार अपनी जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में कहां के वोटर हैं प्रशांत किशोर?
पश्चिम बंगाल में प्रशांत किशोर कोलकाता पश्चिम लोकसभा क्षेत्र की भवानीपुर विधानसभा से मतदाता हैं। यहां उनका एपिक नंबर (EPIC Number) IUI0686683 पाया गया है। उनका सीरियल नंबर 621 है और मतदान केंद्र, आर-1 21बी रानीशंकरी लेन स्थित सेंट हेलेन स्कूल के रूप में दर्ज है। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर अतीत में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक सलाहकार के रूप में पश्चिम बंगाल में काम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: 'जननायक' शब्द सुनते ही क्यों तिलमिलाए तेजप्रताप? राहुल गांधी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
कानूनी प्रावधान और संभावित कार्रवाई
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 17 और धारा 18 स्पष्ट रूप से कहती है कि कोई भी व्यक्ति एक से अधिक वोटर आईडी नहीं रख सकता है या एक से अधिक चुनाव क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हो सकता। ऐसा करना गैरकानूनी है और इस पर कानूनी कार्रवाई तथा जुर्माने का भी प्रावधान है। हालांकि, मतदाता फॉर्म 8 भरकर अपना पता बदल सकता है या मौजूदा एपिक नंबर का प्रतिस्थापन कर सकता है, लेकिन प्रशांत किशोर के मामले में दोनों जगह सक्रिय पंजीकरण पाया गया है।
विपक्षी पार्टियों के निशाने पर PK
इस खुलासे के बाद विपक्षी दलों, विशेषकर भाजपा, ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आमतौर पर अगर उनकी (प्रशांत किशोर) पार्टी की बिहार में कोई वास्तविक उपस्थिति होती, तो ये एक बड़ा विवाद होता। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि जन सुराज का कोई महत्व नहीं है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि राहुल गांधी के सभी सहयोगी 'वोट चोरी' में शामिल हैं।" यह आरोप प्रशांत किशोर की राजनीतिक साख पर सवाल खड़ा करता है और बिहार चुनाव 2025 से पहले उनकी जन सुराज पार्टी के लिए एक नई चुनौती पेश कर सकता है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: गृहमंत्री अमित शाह इस दिन जारी करेंगे NDA का मेनिफेस्टो, तेजस्वी के 'प्रण' का देंगे करारा जवाब
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications