बिहार में हो सकती और ज़्यादा बिजली की कटौती, जानिए क्यों हो रही किल्लत ?
बिहार में बिजली कटौती की समस्या से गांव से लेकर शहर तक के लोग परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में और ज्यादा बिजली की कटौती हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह एनटीपीसी की छह यूनिट का बंद होना बताया जा रहा है।
पटना, 11 जुलाई 2022। बिहार में बिजली कटौती की समस्या से गांव से लेकर शहर तक के लोग परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में और ज्यादा बिजली की कटौती हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह एनटीपीसी की छह यूनिट का बंद होना बताया जा रहा है। पूरे प्रदेश के लोगों को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। एनटीपीसी की छह यूनिट बंद होने से दर्जनों ग्रिड लोडशेडिंग में रखना पड़ा। बिजली अधिकारियों की मानें तो एनटीपीसी की एक यूनिट बंद होने से पूरे प्रदेश को 133 मेगावाट कम बिजली मिली।

नवीनगर की एक यूनिट बंद होने से 525 मेगावाट बरौनी की तीन यूनिट (सात बंद होने से 110 मेगावाट, छह बंद होने से 93 मेगावाट और आठ बंद होने 230 मेगावाट कम बिजली मिली। मिली जानकारी के मुताबिक ज़्यादातर यूनिट तकनीकि खराबियों की वजह से बंद हुई है। किसी में ट्यूब लिकेज तो किसी दूसरे यूनिट कुछ अन्य खराबी आई है। इसी वजह से केंद्रीय कोटा से बिहार को 1 हजार 196 मेगावाट कम बिजली मिली। यही वजह है कि प्रदेश का ग्रामीण इलाकों में 10-10 घंटे तक बिजली की कटौती की गई तो वहीं शहरी इलाकों में चार से पांच घंट तक कटौती की गई। अभी भी बिहार में एनटीपीसी की यूनिट में तकनीकि ख़राबियां हैं ही, इस वजह से प्रदेश वासियों को बिजली की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: बिहार: मंगल गीत गाने के क्रम में अचानक हो गया कांड, पांच महिलाएं मौके पर ही बेहोश, जानिए माजरा












Click it and Unblock the Notifications