बिहार पुलिस में रिक्त पड़े 20 हज़ार पद, रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की होगी बहाली, ये है शर्त
बिहार में रिटायर हो चुके पुलिसकर्मियों के लिए ख़ुशखबरी है। अब रिटायर्ड पुलिस वाले को संविदा पर बिहार सरकार रखने जा रही है।
पटना, 2 जून 2022। बिहार में रिटायर हो चुके पुलिसकर्मियों के लिए ख़ुशखबरी है। अब रिटायर्ड पुलिस वाले को संविदा पर बिहार सरकार रखने जा रही है। हवलदार, जमादार, दारोगा और इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शूरू नहीं होने की वजह से क़रीब 20 हज़ार पद खाली पड़े हैं। इसलिए विभाग ने सभी पदों को भरने के लिए रियायर्ड पुलिस कर्मियों को संविदा पर रखने का फ़ैसला लिया है। अभी फिलहाल रिक्त पदों पर हवलदार, जमादार, दारोगा और इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी। अगर विभाग को ज़रूरत हुई तो डीएसपी रैंक के अधिकारियों की भी भर्ती की जाएगी।

आवेदन करने के लिए होंगी ये शर्तें
बिहार में पहली बार ऐसा हो रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर रिटायर्ड कर्मियों को संविदा पर बहाल किया जा रहा है। आपको बता दें कि संविदा पर भर्ती के लिए कुछ शर्ते भीं रखी गई हैं। रिटायर्ड कर्मियों को पहले दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा। जब यह यह कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो जाएगा तो अगर विभाग को ज़रूरत पड़ी तो फिर से अनुबंध की अवधि बढ़ा दी जाएगी। वहीं सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि 65 साल से ज़्यादा उम्र के कर्मियों की भर्ती नहीं की जाएगी। 65 साल से ज़्यादा उम्र के व्यक्ति आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके साथ ही जो जिस पद से पद से जो रिटायर हुए हैं। वह उसी पद के लिए ही आवेदन कर पाएंगे।

गृह विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजी गई फ़ाइल
आवेदन करने के लिए एक और शर्त है कि रिटायर होने से 10 साल पहले किसी बड़े केस और रिटायर होने के पांच साल के अंदर कोई लघु दंड में संलिप्त नहीं हों। इसके साथ इस तरह के किसी मामले में शोकॉज नहीं किया गया हो। पूरा कार्यकाल साफ छवि में गुज़रा हो और वहीं लोग आवेदन कर सकेंगे जो सेहत के ऐतबार से काम करने लायक भी होंगे। गृह विभाग के पास पुलिस महकमे ने संविदा बहाली से जुड़ी प्रक्रिया के बाबत अंतिम आदेश प्राप्त करने के लिए फाइल भेज दी है। गृह विभाग से आदेश प्राप्त होने के बाद भर्ती से संबधित विज्ञापन प्रकाशित कर दिया जायेगा।

20 हज़ार पदों पर भर्ती करने की संभावना
कोरोना काल के दौरान रिटायर हुए करीब दो हज़ार कर्मियों की बहाली की जा सकती है। वहीं विज्ञापन के ज़रिए क़रीब तीन हज़ार आवेदन आने की उम्मीद है। विज्ञापन के ज़रिए आए आवेदन की बहाली के बाद एक और चरण की बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस तरह से तीन चरणों में खाली पड़े क़रीब 20 हज़ार पदों पर भर्ती करने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरलतब है कि संविदा पर तैनात किये गये कर्मियों को थानेदारी या एसएचओ जैसे अहम पद का कार्यभार नहीं दिया जायेगा।
ये भी पढ़ें: शक्तिशाली होने के बावजूद कांग्रेस बिहार में सत्ता से पीछे रह जाती है- शकील अहमद












Click it and Unblock the Notifications