Bihar Politics: क्या टूट जाएगा तेजस्वी के CM बनने का सपना, पार्टी नेता ने ही खोल दिया मोर्चा
Yadav Caste Politics In Bihar: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियों ने रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। वहीं जाति आधारित गणना रिपोर्ट के बाद विपक्षी नेताओं के साथ-साथ पार्टी नेताओं ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना उनके पार्टी के नेता ही साकार होने नहीं देंगे।
तेजस्वी यादव के लिए जाति आधारित गणना रिपोर्ट ही मुसीबत बन चुका है। अब पार्टी के नेता ही प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रहे हैं। इसी क्रम में MLC रामबली सिंह चंद्रवंशी (अध्यक्ष, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) ने जाति आधारित गणना रिपोर्ट के आधार पर ही मोर्चा खोल दिया है।

राजद नेता रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि जाति आधारित गणना रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज़्यादे आबादी अति पिछड़ा समुदायों की है। इसलिए मुख्यमंत्री की कुर्सी EBC को मिलनी चाहिए। आपको बता दें कि सीएम बनने का सपने देख रहे तेजस्वी यादव OBC से हैं। जाति आधारित गणना रिपोर्ट के मुताबिक OBC की 30 जातियों को मिलाकर तादाद 27.12 फीसद है।
27.12 फीसद तादाद में यादव समुदाय 14.26 फ़ीसद है। वहीं जातीय गणना के मुताबिक EBC की आबादी 36.01 फ़ीसद है। इनमे 112 समुदाय शामिल हैं। रामबली सिंह चंद्रवंशी (विधान पार्षद, राजद) ने कहा कि प्रदेश में गांव की गलियों से लेकर, शहर की सड़कों तक अति पिछड़ा समुदाय के लोग जाग गए हैं।
सभी लोग समझदार हो चुके हैं। ख़ुद के साथ हो रही नाइंसाफी और हकमारी की भी समझ रख रहे हैं। गणना रिपोर्ट की भी मानें तो सबसे बड़ा समुदाय अति पिछड़ा वर्ग ही है। इसलिए सत्ता में अति पिछड़ा की बात होनी चाहिए। जाति आधारित गणना रिपोर्ट में गड़बड़ी नहीं है तो, प्रदेश सरकार वार्ड वाइज सूची निकाल दे। दफ़्तर मे बैठकर तादाद बढ़ाना सियासी साज़िश है, इसका पोल खुल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications