हलाल और झटका पर गरमाई बिहार की सियासत, जदयू नेता ने कहा- जनता देगी 33 हज़ार वोल्ट का झटका

Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव के मद्देनज़र भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे पर बल देते हुए पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में बेगूसराय से भाजपा सांसद, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'हलाल और झटका' मीट पर बयान देकर सियासी पारा चढ़ा दिया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इंडिया गठबंधन के ज़रिए भाजपा को झटका देने वाली है। 2024 के लोकसभा चुनाव में 'इंडिया' की तरफ़ से 'एनडीए' को 33 हज़ार वॉल्ट का सियासी करंट लगने वाला है।

Politics of Bihar heated up on Halal and jhatka, public will give shock of 33 thousand volts To BJP-JDU

भाजपा विरोधी दलों की एकजुटता देख भाजपा को झटका लगने वाला है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि हिंदुओं को जागने की ज़रूरत है। मैं मुस्लिम लोगों को प्रणाम करता हूं, क्योंकि वह अपने धर्म के प्रति अडिग हैं। मजाल है कि कोई मुसलमानों को झटका मीट खिला दे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं को भी अपने धर्म के प्रति अडिग होना चाहिए। झटका मांस खाने का चलन शुरू करना चाहिए। ये बलि प्रथा से जुड़ा हुआ है, सनातन धर्म में बलि दी जाती है। अगर यह रुक जाता है तो अशुभ माना जाता है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं को हलाल की जगह झटका मीट खाना चाहिए। उन्होंने बेगूसराय में सनातन धर्म के लोगों से अपील करते हुए कहा था कि हलाल की बजाये झटका मीट खाएं। शिखा और तिलक हमारी पहचान है, हिंदू युवाओं को भी चाहिए कि तिलक लगाएं।

मुस्लिम समुदाय के लोग जिस तरह से मस्जिद जाते हैं, उसी तरह हिंदू युवाओं को भी शाम में मंदिर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू युवाओं से मेरा आग्रह है कि शाम के वक्त वह भी मंदिर जाएं और सनातन धर्म की चर्चा करें। वहीं उन्होंने कहा कि मै मुस्लिम समुदाय का इसलिए सम्मान करता हूं क्योंकि वह अपने धर्म के प्रति अडिग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+