Bihar Politics: DMCH में शराब पीने पर चढ़ा सियासी पारा,विपक्ष ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कही ये बात

Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। महागठबंधन सरकार अपने द्वारा कराए विकास कार्यों पर सियासी माइलेज लेने से नहीं चूक रही है। वहीं विपक्षी नेता सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में डीएमसीएच में हुई शराब पार्टी ने प्रदेश में अलग ही सियासी बहस छेड़ दी है।

दरभंगा मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में हुई डॉक्टरों की शराब पार्टी पर प्रदेश में सियासत तेज़ हो चुकी है। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। वहीं अब भाजपा नेताओं ने भी नीतीश सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।

Political temperature rises on alcohol party in DMCH, opposition targeted CM Nitish Bihar Politics

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार में शराबबंदी को फेल बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही पुलिस पर प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शराब के अवैध कारोबार के बढ़ने की बात कही है। वहीं विजय कुमार सिन्हा (नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा) ने भी सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से शराबबंदी लागू होना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराब नीति में कई ख़ामियां हैं, वह अपने ज़िद पर अड़े हुए है, कुछ सुनने के लिए तैयार ही नहीं हैं। प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना पुलिस के लोग शराब बनवाने में लगे हुए हैं।

पुलिस की मिलीभगत से बड़े लोगों तक शराब पहुंचाई जा रही है। प्रदेश में धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। जहरीली शराब पीने से लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग रहा है।

विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार की वजह से शराबबंदी फेल है। प्रदेश में शराबबंदी सिर्फ दिखावा है। डॉक्टर शराब पार्टी कर रहे हैं। शराब की होम डिलीवरी हो रही है। शासन प्रशासन में बैठे लोगों की मिलीभगत से शराबबंदी धज्जियां उड़ रही हैं। बड़े-बड़े माफिया अवैध कारोबार कर रहे, उन्हें सीएम का संरक्षण हासिल है।

आपको बता दें कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) के डॉक्टर की शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाग प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं शराब पार्टी में शामिल डॉक्टर फरार बताये जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने भी कार्रवाई तेज़ करते हुए सबूत इकट्ठा करने में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+