'गोडसे गांधी जी का हत्यारा था, पूरा देश जानता है', गिरिराज सिंह के बयान पर विधायक अजीत शर्मा ने किया पलटवार

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी बयानबाज़ी शुरू हो चुकी है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के गोडसे वाले बयान पर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ चुका है।

Politics Of Bihar: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बयानबाज़ी से प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है। भाजपा हिदुत्व के एजेंडे पर प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। वहीं विपक्ष के नेता भाजपा की खामियों को उजागर कर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं।

23 जून को लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बिहार में विपक्षी दलों की बैठक होने की उम्मीद जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्ष के दिग्गज नेता बैठक में शिरकत कर सकते हैं। वहीं भाजपा बैठक से पहले महागठबंधन पर हमलावर है।

Political News Of Bihar Congress MLA Ajit Sharma To BJP Leader Giriraj Singh On Nathuram Godse

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में एक कार्यक्रम में नाथूराम गोडसे को देश का सपूत बताया था। उन्होंने कहा था कि बाबर और औरंगज़ेब की तरह नाथूराम गोडसे कोई घुसपैठिया नहीं थे। उन्होंने देश पर आक्रमण की नीति से चढ़ाई नहीं की थी।

भाजपा फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा था कि इस देश में ही नाथूराम गोडसे का जन्म हुआ था, उनकी जन्म भूमि और कर्म भूमि यहीं है। नाथूराम गोडसे हिंदुस्तान के सपूत हैं। भाजपा नेता के इस बयान के बाद से ही प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस नेता ने इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवा करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि गांधीजी का हत्यारा गोडसे था। उनकी देश को आजाद कराने में क्या भूमिका रही है? अजीत शर्मा ने कहा देश को आज़ाद कराने में कांग्रेसी लोग कुर्बान हुए हैं।

अजीत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अंग्रेज़ों की विचारधारा वाले लोग हैं। इसी को देखते हुए पूरा विपक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार को जबरदस्त जवाब देगा। वहीं उन्होंने 23 जून को होने वाली बैठक को लेकर कहा कि विपक्षी दलों के साथ होने वाली बैठक में कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी। वहीं यह भी चर्चा तेज़ है कि इस बैठक में राहुल गांधी शिरकत नहीं भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+