Bihar News: शराब तस्करों का फिल्मी अंदाज में पीछा कर रही थी पुलिस, अचानक पलटी गाड़ी, 5 पुलिसकर्मी ज़ख्मी
Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने पर सवालिया निशान उठते रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए दिन शराब तस्करी और बिक्री की ख़बर सामने आ रही है। शराब से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई के प्रावधान हैं, इसके बावजूद शराबबंदी क़ानून कामयाब होती हुई नज़र आ रही है।
बिहार के छपरा से ताज़ा मामला सामने आया है, जहां शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी अचानक पलट गई। हादसे में पुलिस दारोगा समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक नरपलिया (सारण, मांझी) के पास यह हादसा हुआ है।

खड़ी मांझी थाना क्षेत्र के पास से संदिग्ध वाहन गुज़र रही थी, तेज़ रफ़्तार गाड़ी को देखते ही पुलिसकर्मियों ने पीछा शुरू कर दिया। रफ़्तार तेज़ होने की वजह से बरेजा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गडढे में जा गिरी। गश्ती वाहन में गाड़ी ड्राइवर समेत पांच पुलिसकर्मी सवार थे।
हादसे में मांझी थाना के एसआई बीरेन्द्र राम, ड्राइवर डीएपी कौशल कुमार, सिपाही नीतू कुमारी, सिपाही बन्दना कुमारी और सिपाही रूपम कुमारी बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का मांझी कम्युनिटि हेल्थ सेंटर में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद सभी घायलों को बेहतर इलाद के लिए छपरा रेफ़र कर दिया गया।
ग्रामीणों की शराब तस्कर लग्जरी कार से भाग रहे थे, पुलिस ने पीछा किया तो वह तेज़ रफ़्तार से गाड़ी भगाने लगे, इसी दौरान टायर ब्लास्ट कर गया। पुलिस के हत्थे चढ़ने की डर से शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर मौक़े से फ़रार हो गए। सारण पुलिस ने शराब तस्करों की गाड़ी को क़ब्ज़े में लेकर, उसमें रखी शराब को ज़ब्त कर लिया है।
गाड़ी के मालिक और शराब तस्करों को ढूंढने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई भी करती है, लेकिन शराब की तस्करी पर लगाम नहीं लगा पा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह माफियों की प्रशासन से सेटिंग है। उन्हीं की शह पर अवैध धंधा फलफूल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications