Bihar Police Vani: न्यूज़ चैनल की तरह ही अब बिहार पुलिस भी जारी कर रही बुलेटिन, पहल की हो रही सराहना
Bihar Police Vani News Update: न्यूज़ चैनल में आप क्राइस से जुड़ी ख़बरों के लिए बुलेटिन देखते होंगे। ठीक उसी तरह न्यूज़ चैनल की तर्ज़ पर बिहार में अपराध से जुड़ी खबरों की ताज़ा जानकारी अब बिहार पुलिस भी बुलेटिन चला रही है।
बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर बिहार पुलिसवाणी बुलेटिन चला रही है। जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई अपराधिक घटना की जानकारी एक साथ दी जा रही है। ग़ौरतलब है कि एंकर के खुद ख़बरों को पढ़ कर लोगों को ख़बर डिटेल्स से बताते हुए नज़र आ रहा है।

बिहार पुलिस की इस पहल से लोग उनके सोशल मीडिया हैंडल से ज़्यादा से ज़्यादा जुड़ रहे हैं। इस वजह से बिहार पुलिस भी लगातार लोगों से जुड़ने और ज्यादा बेहतर करने की विकल्प पर काम कर रही है। रोज़ाना ताजा घटनाक्रम के साथ सोशल मीडिया पर बिहार पुलिसवाणी का प्रसारण किया जा रहा है।
आपको बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर से इसका प्रसारण किया जा रहा है। प्रसारण कामयाब होने के बाद बाज़ाबते चैनल की तरह महिला और पुरुष पुलिसकर्मी एंकरिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं। रोज़ाना यह लोग पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी फोटो और वीडियो के ज़रिए दिखाते हैं।
बिहार पुलिस के पदाधिकारियों का कहना है कि इस पहल से आम लोग पुलिस की तरफ़ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। सोशल मीडिया के ज़रिए पुलिस से कनेक्ट कर रहे हैं। अपने आस पास हो रहे जुर्म के बारे में भी वह पुलिस को जानकारी देंगे तो उस पर भी कार्रवाई करते हुए बुलेटिन में दिखाया जाएगा, जिससे की लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा।
बिहार पुलिसवाणी को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बहुत ही सराहनीय पहल है। इस काम से पुलिस के काम को लेकर पारदर्शिता बढ़ी है। बिहार पुलिस द्वारा लगातार कुछ नया प्रयोग किया जा रहा है। इससे आम लोगों में पुलिस को लेकर विश्वसनीयता बढ़ी है। अफवाहों से बचने में भी मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications