बिहार के मुंगेर में कुएं से 12 एके-47 बरामद, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

मुंगेर। बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक कुएं में पुलिस को 12 एके-47 रायफल बरामद हुई हैं। इतनी अधिक मात्रा में एके-47 रायफल देखकर पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने तौफीर आलम की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद किया। बता दें कि कुछ दिन पहले हजारीबाग से तौफीर आलम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह बरामदगी तौफीर गांव के बीच बहियार में स्थित के कुएं से की।

12 Ak 47 found in the well of munger bihar

एके 47 की बरामदगी की पुष्टि करते हुए एसपी बाबू राम ने कहा कि 29 अगस्त को मोहम्मद इमरान को जमालपुर पुलिस ने तीन एके 47 रायफल के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पुलिस तस्करी को लेकर लाए गए एके 47 रायफल की बरामदगी को लेकर लगातार छापामारी कर रही थी। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक बाबू राम कहते हैं कि मध्य प्रदेश के जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से पिछले कुछ सालों में 5० से ज्यादा एके-47 गायब हुई थीं, इनमें अधिकांश हथियार बिहार पहुंचाए गए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने 29 अगस्त को मुंगेर के जमालपुर से इमरान को गिरफ्तार किया था। मुंगेर एसपी बाबू राम के मुताबिक इमरान से हुई पूछताछ में ये पता चला था कि उसके पास जबलपुर के एक आदमी ने जमालपुर आकर तीन एके 47 उपलब्ध कराए थे। इसके बाद तस्कर श्मसेर को गिरफ्तार किया गया था।

इस जानकारी के बाद से पुलिस लगातार तस्करी कर लाए गए एके 47 की बरामदगी को लेकर प्रयासरत थी। बाद में मोहम्मद शमशेर को पुलिस रिमांड पर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद आमना खातून के घर के पीछे जमीन के नीचे गाड़ कर रखा गया दो एके 47 रायफल बरामद किया गया। वहीं, छापामारी के दौरान मोहम्मद एजाजुल, मोहम्मद भुट्टो के घर से दो डीबीएल बंदूक मिला।

एएसपी अभियान राणा नवीन सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने हजारीबाग से तौफीर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तौफीर ने पुलिस को एके 47 की तस्करी के बारे में अहम जानकारियां दी। तौफीर ने ही पुलिस को यह जानकारी दी कि बरदह और तौफीर के बीच बहियार में बने कुएं में कई एके 47 रायफल छुपा कर रखा गया है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने गुरुवार की देर रात छापामारी कर 12 एके 47 रायफल बरामद कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+