शूटर्स के लिए पुलिस ने बिछाया जाल, फंस गईं हाई-फाई कॉलगर्ल्‍स, SUV में पकड़ी गई पहली लड़की और...

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में चर्चित जमीन कारोबारी मनोज यादव हत्‍याकांड के शूटरों को पकड़ने गई पुलिस के हाथ एक हाईफाई सेक्‍स रैकेट लग गया। बुधवार को पुलिस ने बरारी थाना इलाके से तीन कुख्‍यात बदमाशों को एक युवती के साथ SUV में पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि वो युवती सेक्‍स रैकेट का हिस्‍सा है। उसकी निशांदेही पर पुलिस ने भीखनपुर में इशाकचक थाना से चंद कदम की दूरी पर किराये के मकान में रह रही तीन और लड़कियों को पकड़ा। पकड़ी गयी लड़की ने बताया कि वह और उसके साथ रहने वाली तीन अन्य लड़कियां आसनसोल की रहने वाली हैं। अनिल कुमार साह नाम का व्यक्ति देह व्यापार कराने के लिए लाया था। पुलिस को कमरे और गाड़ी से कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, गर्भनिरोधक गोलियां और शराब की बोतलें मिली हैं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

शूटरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाई थी पुलिस, फंस गई कॉलगर्ल्‍स भी

शूटरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाई थी पुलिस, फंस गई कॉलगर्ल्‍स भी

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बरारी में बीते 10 अप्रैल को लोदीपुर के चौधरीडीह निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनोज यादव की हत्‍या में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की रात जाल बिछाया था। इस दौरान मुखबिरों से सूचना मिली कि बिना नंबर की एसयूवी गाड़ी में शूटर मौजूद हैं। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा कर उसमें बैठे तीन अपराधियों को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान विक्‍की कुमार, सुबोध पासवान और फंटूस ताती के रूप में हुई। तीनों अपराधियों के साथ पुलिस ने गाड़ी से एक युवती को भी पकड़ा। युवती ने पूछताछ में बताया कि वो सेक्‍स रैकेट का हिस्‍सा है जिसे अनिल कुमार साह के इशारे पर शहर में चलाया जाता है।

10 दिन का 20 हजार पाती थी एक कॉलगर्ल

10 दिन का 20 हजार पाती थी एक कॉलगर्ल

पुलिस ने युवती की निशांदेही पर छापेमारी की और तीन अन्‍य कॉलगर्ल्‍स को पकड़ा। लड़की ने बताया कि शहर के कई होटल और अन्य लोगों के मकान में उन्हें भेजा गया था।लड़कियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि एक लड़की को 10 दिन कहीं जाने पर 20 हजार देने की बात की गयी थी। यह भी बताया गया है कि जिस मकान में लड़कियां किराये पर रहती थीं वह फ्लैट एक मई को किराये पर लिया गया था। पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं।

जिस्‍मफरोशी में कई बड़े नाम हैं शामिल

जिस्‍मफरोशी में कई बड़े नाम हैं शामिल

पुलिस की मानें तो पकड़े गए अपराधी अनिल साह के साथ मिलकर जिले में बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे थे। पुलिस को इस मामले में पकड़ी गई लड़कियों से कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। उन्होंने इस धंधे में लिप्त शहर के कई बड़े चेहरे का नाम बताया है। शहर के एक व्यस्ततम चौक पर स्थित एक बड़े होटल समेत स्टेशन और अन्य इलाके के होटलों और मकानों में उन लोगों ने सर्विस देने की बात स्वीकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+