बिहारः कथित तौर पर जहरीली शराब से हुई मौत से प्रशासन ने किया इनकार, ADG प्रभारी ने कही ये बात
पटना। बिहार में इस वक्त कई जिलों में मौत का तांडव मचा हुआ है। भागलपुर, बांका और मधेपुरा के बाद अब सीवान में कई लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरांवे और छोटपुर गांव में रविवार की देर रात पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में भागलपुर, बांका और मधेपुरा में कुल मिलाकर 32 से 37 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। एक तरफ कुछ मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब को मौत का कारण बताया है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन जहरीली शराब से हुई मौत की बात को इनकार कर रहा है।

पटना एडीजी मुख्यालय के प्रभार जेएस गंगवार ने कहा कि बांका जिले में बीमारी से 10 लोगों की मौत की पुष्टि परिजनों ने की। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है, पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जिला प्रशासन के अनुसार शराब के सेवन से कोई मौत नहीं। सभी 3 मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कथित तौर पर अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों को लेकर जेएस गंगवार ने कहा कि मधेपुरा जिले में सभी 3 मौतें उनके परिजनों के अनुसार पहले से मौजूद बीमारियों/स्वास्थ्य स्थितियों के कारण हुई हैं। फिर भी, हम संदिग्ध स्थानों (शराब की दुकानों) पर छापेमारी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भागलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 4 मौतों में से 2 का पोस्टमॉर्टम किया गया, मौत के कारण की पुष्टि के लिए एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार अन्य 2 की मौत परिजन के अनुसार बीमारी के कारण हुई।












Click it and Unblock the Notifications