PM Modi ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस है कैंपस
PM Modi Nalanda Visit: पीएम मोदी ने बुधवार को नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। दो दशक पहले जो नालंदा में शिक्षा की अलख जगाने की पहल की गई थी, अब उसे आगे बढ़ाने के लिए क़दम उठाया गया है।
संसद के एक अधिनियम के ज़रिए साल 2010 में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। इसके ज़रिए दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिए गए फ़ैसले को लागू किया गया। साल 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय को बड़ी सौगात मिली।

14 छात्रों के साथ अस्थायी जगह पर काम शुरू होने के साथ साल 2017 में विश्वविद्यालय निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। यह पहल एक ऐसे संस्थान को बनाने के लिए किया गया जो कि मॉडर्न ज़माने में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की याद दिलाये।
यह नज़ारा ठीक वैसा ही है, जैसा कि 5वीं शताब्दी में स्थापित विश्विद्यालय जिससे दुनिया भर के छात्र आकर्षित होते थे। 12वीं शताब्दी में विश्विद्यालय को आक्रमणकारियों ने जला दिया। इससे पहले यह 800 सालों तक छात्रों के बीच शिक्षा का परचम लहराता रहा।
नालंदा विश्वविद्यालय परिसर के विशेषताओं की बात करें तो यह नेट ज़ीरो ग्रीन है, इसकी ख़ासियत है कि इसमें 6.5-मेगावाट DC ऑन-ग्रिड सोलर युनिट, 500-KLD केएलडी घरेलू, ड्रिंकिंग वाटर एक्विपमेंट और अपशिष्ट पानी को दोबारा से इस्तेमाल में लाने लिए 400-KLD वाटर रिसाइकिलंग प्लांट भी है।
विश्विद्यालय परिसर में 100 एकड़ जल निकाय की व्यवस्था भी है। इसके अलावा 1.2 मेगावाट का एसी (जो कि बायोगैस आधारित अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र कर चलेगा) पूरा होने के वाला है। वहीं 3 लाख किताबों को रखने की क्षमता के साथ ही, 3 हज़ार छात्रों के एक साथ बैठने की क्षमता वाली लाइब्रेरी सितंबर तक बनकर तैयार होनी उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications