PM Modi Bihar visit: पीएम आज करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जनसभा के बाद दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी
PM Modi Bihar visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर (सोमवार) को बिहार के सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया दौरे पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शीशाबाड़ी क्षेत्र में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी इस मौके पर हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पीएम मोदी जिस पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे वो ₹46 करोड़ की लागत से निर्मित किया है और पोर्टा केबिन आधारित पूर्णिया हवाई अड्डे है। इसकी हवाई अड्डे से कोसी-सीमांचल और आसपास के एक दर्जन से अधिक जिलों के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। यह एयरपोर्ट सीमांचल के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
पीएम जनसभा को करेंगे संबोधित और योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी गुलाबबाग जीरो माइल के पास शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी कैंप में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर ₹6,580 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और ₹45,000 करोड़ की अन्य स्थानीय योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन करे दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी ने जोगबनी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वे दोपहर 2:20 बजे पूर्णिया हवाई अड्डे पर आइएएफ बीबीजे विमान से पहुंचगे, जहां टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
पीएम मोदी करेंगे योजनाओं का शिलान्यास
इसके बाद, 3:15 बजे वे हेलीकॉप्टर से सिकंदरपुर में बने हेलीपैड पर उतरेगे, जहां उन्होंने शाम 4:45 बजे तक योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और सभा को संबोधित करेंग। शाम 5:20 बजे वे हेलीकॉप्टर से वापस हवाई अड्डे पहुंचकर दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।
पूर्णिया की बढ़ाई सुरक्षा
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे शहर को सुरक्षा छावनी में बदल दिया गया है, जिसमें 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। पूर्णिया से गुजरने वाले एनएच पर रात से ही बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया था, और शहर के यातायात नियंत्रण के लिए एक अलग रूट चार्ट तैयार किया गया था।
पीएम मोदी ने पूरा किया लाेगों का सपना
प्रधानमंत्री ने पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करके सीमांचल वासियों का एक बड़ा सपना साकार कर रहे हैं। इस हवाई अड्डे का शिलान्यास भी पीएम मोदी ने लगभग 10 वर्ष पहले किया था। वर्तमान में यह पोर्टा केबिन आधारित हवाई अड्डा है और भविष्य में ₹400 करोड़ की लागत से स्थायी हवाई अड्डे का निर्माण होगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन सकता है। यहां का रनवे बिहार में सबसे बड़ा है।
उद्घाटन के बाद शुरू होगी उड़ानें
पूर्णिया हवाई अड्डे से सोमवार को कोलकाता और अहमदाबाद के लिए पहली उड़ानें स्टार एयर द्वारा शुरू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन सहित ₹6,580 करोड़ की विभिन्न रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की श्रेणी में शामिल किया जाएगा
पूर्णिया हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा पहली बार 2015 में की गई थी। पीएम मोदी ने 2 नवंबर 2015 को रंगभूमि मैदान में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा में इसकी घोषणा की थी। इसके बाद हवाई अड्डे के लिए 69 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया। यह एक पूर्व सैन्य हवाई अड्डा है, जिसकी टर्मिनल बिल्डिंग 4,000 वर्ग मीटर में फैली है और इसे बनाने में ₹46 करोड़ खर्च हुए हैं।
भविष्य में इस हवाई अड्डे को ₹500 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा, और इसका टर्मिनल भवन पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समान होगा। इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
7 जिलों को होगा लाभ
इस हवाई अड्डे के निर्माण से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 7 जिलों (पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल) को फायदा होगा। पहले इन जिलों के लोगों को बागडोगरा या दरभंगा हवाई अड्डे तक पहुंचने में समय और पैसा दोनों अधिक खर्च करना पड़ता था। अब भागलपुर, खगड़िया जैसे जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती जिलों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी।












Click it and Unblock the Notifications