Bihar News: बिहार की बेटी स्वाति मिश्रा के PM Modi भी हुए मुरीद, ट्वीट कर की तारीफ़

Bihar Singer Swati Mishra Bhajan: बिहार की बेटियां भी बेटों से कम नहीं है, देश से लेकर विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बिहारी की बेटी स्वाति मिश्रा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी प्रतिभा के पीएम मोदी भी मुरीद हो गए हैं।

स्वाति मिश्रा ने 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' भजन गाया है। बिहार की बेटी के इस भजन की पूरे देश में तारीफ़ हो रही है। बिहार के छपरा जिला की रहने वाली गायिका स्वाति मिश्रा का भजन सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

PM Modi also became a fan of Bihar daughter Swati Mishra, praised her by tweeting

पीएम मोदी भी 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' भजन के मुरीद हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल (ट्वीटर) से खुद स्वाति मिश्रा के भजन को पोस्ट करते हुए तारीफ़ की है। पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि श्री राम लला के स्वागत में गाया गया स्वाति मिश्रा का भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है।

आपको बता दें कि स्वाति मिश्रा के इस भजव पर दीवाली से लेकर अभी तक हज़ारों रील्स बन चुके हैं। बच्चे क्या, नौजवान क्या, बुज़ुर्ग भी इस भजन को गुनगुनाते हुए नज़र आ रहे हैं। हिंदू समुदाय के लोग भजन के तौर पर घर में पूजा-पाठ के दौरान भी इसे बजा रहे हैं।

स्वाति मिश्रा बिहार के छपरा ज़िले से ताल्लुक रखती है, बचपन से ही उन्हें भजन गाने का शौक है। सोशल मीडिया पर उनके भजन को 6 करोड़ से भी ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। मौजूदा वक्त में स्वाति मुंबई में रहकर अपना भविष्य संवार रही हैं। उनके तीन यू-ट्यूब चैनल भी हैं, जिस लाखों सब्सक्राइबर हैं।

राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी भजन वायरल होने के स्वाति मिश्रा को देश के विभिन्न प्रदेशों से स्टेज शो के निमंत्रण मिल रहे हैं। इसके साथ ही पड़ोसी देश नेपाल में भी कार्यक्रम के लिए बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+