Pitrapaksh Mela 2023: तीर्थयात्रियों के लिए गांधी मैदान में उत्तम व्यवस्था, मुफ्त में मिल रही ये सुविधाएं
Pitrapaksh Mela 2023 के मद्देनज़र बिहार के गया ज़िले में प्रदेश सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए उत्तम व्यवस्था की है। वहीं उनके ठहरने के लिए बिहार सरकार ने नि:शुल्क आवासन का भी इंतज़ाम किया। इस बाबत गया के गांधी मैदान में टेंट सिटी का निर्माण करवाया गया है। इसमें 2500 लोक एक साथ ठहर सकते हैं।
टेंट सिटी में नि:शुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं, इसके तहत ठहरने का इंतज़ाम है। वहीं सामान रखने के लिए लॉकर की भी व्यवस्था है। तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसलिए MAY I HELP YOU काउंटर भी बनाया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र सिक्योरिटी गार्ड और CCTV भी लगवाए गए हैं।

टेंट सिटी में पीने के लिए पानी की व्यवस्था के साथ ही कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया गया है। वहीं टेंट सीटी में तीर्थयात्रियों के के लिए गंगा जल आपूर्ति योजना के तहत गंगा जल भी मुहैया करवाया जा रहा है। देश विदेश से आये तीर्थयात्रियों को टेंट सिटी में रहने के साथ ही पीने के लिए गंगा जल का भी इंतज़ाम किया गया है।
टेंट सिटी में पर्याप्त संख्या में डीलक्स शौचालय की भी व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को शौच की समस्या से जूझना नहीं पड़े। वहीं 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के भी इंतज़ाम किए गए हैं। इसके अलावा टेंट सिटी के अंदर जीविका और सुधा डेयरी की तरफ़ से पेड शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
आपको बता दें कि मेला अवधि में भजन किर्तन के साथ साथ रामलीला की भी व्यवस्था की गई है। वहीं गांधी मैदान में सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में व्यापक प्रदर्शनी भी लगवाया जा रहा है, जिसके ज़रिए देश-विदेश से आने वाले सभी तीर्थ यात्री सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications