मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया गंदा काम, सुबह 4 बजे आया होश, युवती ने सुनाई आप बीती

बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने में राज्य सरकार नाकाम साबित हो रही है। आए दिन अपहरण, हत्या, डकैती और रेप जैसे मामले सामने आ रहे हैं।

सीतामढ़ी, 14 जून 2022। बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने में राज्य सरकार नाकाम साबित हो रही है। आए दिन अपहरण, हत्या, डकैती और रेप जैसे मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों अररिया ज़िले से दिनदहाड़े बैंक डकैती की ख़बर सामने आई थी। वहीं नालंदा ज़िले से बाज़ार से सरेआम युवक के अपहरण का मामला प्रकाश में आया था। अब बिहार के सीतामढ़ी जिले से दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय युवती को तीन आरोपियों ने पहले बेहोश किया और उसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

सहेली की शादी समारोह से लौट रही थी युवती

सहेली की शादी समारोह से लौट रही थी युवती

महिन्दवारा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती अपनी सहेली की शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले गए। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता के शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि वह देर रात अपनी दोस्त के साथ सहेली की शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने दोनों को घेर लिया। वहीं उसकी दोस्त किसी तरह से वहां भाग गई।

'मुंह में कपड़ा ठूंस कर बेहोश कर दिया'

'मुंह में कपड़ा ठूंस कर बेहोश कर दिया'

पीड़िता ने बाताया कि तीनों आरोपी ने शराब पी रखी थी, सभी ने मिल कर मुझे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर बेहोश कर दिया और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से गंदा काम किया। सुबह चार बजे होश आने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी आप बीती सुनाई। वहीं जब स्थानीय लोगों को वारदात की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले को पंचायत में ले जाने की बात कही लेकिन परजिनों ने महिला थाने में वारदात की शिकायत की।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित युवती दसवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़ित की सहेली को महिला पुलिस थाने घटना की पुष्टि के लिए कॉल किया। वहीं उसकी सहेली ने भी गंदे काम की पुष्टि करते हुए कहा कि वह घटना से काफ़ी सहम गई थी इसलिए घर वालों से भी कुछ भी बताने से डर रही थी। पीड़िता की मानें तो पंचायत में समझौता करने का उसके परिवार पर दवाब बनाया गया। पीड़िता ने कहा कि पंचायत ने इंसाफ देने की बजाय समझौता करने की बात कही। पीड़िता के बयान के बाद उसके मेडिकल कराया गया। वहीं महिला थाने पहुंचकर महिन्दवारा थाना पुलिस ने तफ्तीश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: बिहार: AK-47 राइफल और हथगोले रखने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, मिलेगी सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+