बिहार: AK-47 राइफल और हथगोले रखने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, मिलेगी सजा
पटना। बिहार से बड़ी खबर आई है। यहां मोकामा के विधायक अनंत सिंह को AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। उनके खिलाफ मामला एम-एमएलए कोर्ट में चल रहा था। उसी कोर्ट ने आज कहा कि, अनंत सिंह दोषी हैं। अब 21 जून को उनकी सजा पर फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि, अनंत सिंह को उनके समर्थक "छोटे सरकार" कहते हैं।
Recommended Video

कुछ समय पहले पटना पुलिस की छापेमारी में अनंत सिंह के ठिकानों से प्रतिबंधित AK-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। उन पर आरोप लगे कि वह गैर-कानूनी कृत्य करते हैं। हालांकि, अनंत ने इन बातों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मगर, आज इसी मामले में स्पेशल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है।
सियासी गलियारों में इस खबर की चर्चा तेज हो गई है। अब लोगों की नजरें 21 जून पर हैं, उस दिन "छोटे सरकार" के नाम से मशहूर अनंत सिंह को सजा सुनाई जाएगी। बिहार की राजनीति के लिहाज से यह बड़ा घटनाक्रम है।












Click it and Unblock the Notifications