Phalodi Satta Bazar का रुझान बिहार चुनाव को लेकर पल-पल रहा बदल, Tejashwi Yadav बनेंगे मुख्यमंत्री?
Phalodi Satta Bazar Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले देश भर के सट्टा बाजार में हलचल तेज हो गई है। फलोदी सट्टा बाजार का मूड इस चुनाव के दौरान कई बार बदला है। अब एग्जिट पोल आने के बाद इस सट्टा बाजार में चौंकाने वाला भाव चल रहा है। यहां नीतीश और तेजस्वी दोनों पर ही बोली लग रही है। दोनों के लिए संभावनाएं बनती दिख रही हैं। तेजस्वी के सीएम बनने का पलड़ा नीतीश की तुलना में थोड़ा भारी ही है।
फलोदी सट्टा बाजार की बात करें, तो यह राजस्थान का एक छोटा सा कस्बा है। हालांकि, इसके अनुमान और सट्टा बाजार के आंकड़ों की चर्चा अब पूरे देश में होने लगी है। यहां का सट्टा बाजार चुनाव और खेलों के नतीजों को लेकर सटीक अनुमान लगाने के लिए जाना जाता है।

Phalodi Satta Bazar Bihar Chunav: तेजस्वी पर लग रहा दांव
-फलोदी के सट्टा बाजार के मार्केट रेट के मुताबिक, एनडीए और महागठबंधन दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
-बिहार में एनडीए को 105 से 135 सीटें मिलने का रेट चल रहा है और महागठबंधन को 97 से 127 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar 2025: क्या बिहार में बदलेगी सत्ता? बंपर वोटिंग के बाद फलोदी ने दिया चौंकाने वाला संकेत
-बुधवार के रेट की बात करें, तो इसमें तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार दोनों के लिए ही संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं।
-फलोदी सट्टा बाजार में नीतीश कुमार के एनडीए के सत्ता में आने पर सीएम बनने की संभावना 60 फीसदी ही चल रही है। तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने पर 97% तक सीएम बनने की संभावना है।
Phalodi Satta Bazar कब-कब रहा है सटीक?
फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों की बात करें, तो पिछले कुछ सालों में इसने कई बार हैरान किया है। 2015 विधानसभा चुनाव में आप की आंधी का अनुमान राजनीतिक विश्लेषक भी नहीं लगा पाए थे। फलोदी सट्टा बाजार में इसकी संभावना पहले ही जताई गई थी। 2024 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी सट्टा बाजार के अनुमान लगभग सटीक साबित हुए थे। हालांकि, सट्टा बाजार संभावनाओं के खेल पर चलता है और चुनावी नतीजे मतों पर आधारित होती है। अब 14 नवंबर को ही मतपेटी खुलने के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025 Results: तेजस्वी-राहुल को अभी से सताने लगा विधायकों के बिकने का डर? बना रहे सेफ्टी प्लान












Click it and Unblock the Notifications