Phalodi Satta Bazar 2025: क्या बिहार में बदलेगी सत्ता? बंपर वोटिंग के बाद फलोदी ने दिया चौंकाने वाला संकेत
Phalodi Satta Bazar 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सियासी तापमान अब अपने चरम पर है। दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है, और अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिक गई हैं। लेकिन उससे पहले राजस्थान के मशहूर फलोदी सट्टा बाजार ने अपने नए आंकड़े जारी किए हैं, जिनसे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। इस बार का सट्टा रुझान न तो बीजेपी को खुली बढ़त दे रहा है और न ही राजद को। तो क्या नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या तेजस्वी यादव कर देंगे उलटफेर?
सट्टा बाजार का रुझान-NDA फिर बना सकता है सरकार
फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में एनडीए एक बार फिर से सरकार बनाती दिख रही है। सट्टेबाजों के अनुमानों के मुताबिक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला गठबंधन 243 सीटों में से 128 से 134 सीटों तक पहुंच सकता है। बीजेपी को 66 से 68 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि जेडीयू 54 से 56 सीटों पर सिमट सकती है। बहुमत का आंकड़ा 122 सीटों का है, यानी एनडीए थोड़ी मेहनत से फिर सत्ता में लौट सकता है।

महागठबंधन पिछड़ा, लेकिन RJD सबसे बड़ी पार्टी
राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के महागठबंधन को सट्टा बाजार 93 से 99 सीटें दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि राजद अकेले 69 से 71 सीटें ला सकती है-यानी यह अब भी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहने का अनुमान है, जबकि वामपंथी दल सीमित इलाकों तक सिमटे रहेंगे। इस बीच, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर सट्टा बाजार ज्यादा उम्मीद नहीं जता रहा है।
कौन बनेगा मुख्यमंत्री? सटोरियों ने बताया नीतीश का भाव
मुख्यमंत्री पद पर सट्टा बाजार ने साफ संकेत दिए हैं, नीतीश कुमार के सत्ता में लौटने के सबसे ज्यादा आसार हैं। फिलहाल उनका "भाव" 40 से 45 पैसे के बीच चल रहा है, जिसका मतलब है कि उनके दोबारा सीएम बनने की संभावना सबसे अधिक है। तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर का भाव अभी तय नहीं है, लेकिन मार्केट में उनकी स्थिति नीतीश के मुकाबले कमजोर बताई जा रही है।
बिहार चुनाव से पहले भी NDA था बाजार के फेवर में
मतदान शुरू होने से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने एनडीए को बढ़त में बताया था। उस समय अनुमान लगाया गया था कि गठबंधन को 128 से 132 सीटें मिलेंगी, जबकि महागठबंधन 97 से 100 सीटों तक सीमित रहेगा। कुछ सटोरियों ने तो NDA का आंकड़ा 135 तक पहुंचने की भविष्यवाणी की थी।
भारत में सट्टेबाजी गैरकानूनी, लेकिन फलोदी बाजार फिर भी चर्चा में
यह याद रखना जरूरी है कि भारत में चुनावों पर सट्टेबाजी करना गैरकानूनी है। इसके बावजूद, हर बड़े चुनाव के समय फलोदी का बाजार चर्चा में रहता है। राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में स्थित यह छोटा सा कस्बा वर्षों से अपने सटीक राजनीतिक और खेल संबंधी अनुमानों के लिए जाना जाता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा की जीत की सही भविष्यवाणी की थी। अब देखना यह है कि बिहार में इसकी भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है।












Click it and Unblock the Notifications