Bihar Chunav 2025 Results: तेजस्वी-राहुल को अभी से सताने लगा विधायकों के बिकने का डर? बना रहे सेफ्टी प्लान
Bihar Chunav 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। एग्जिट पोल के अनुमान भी बंटे हुए हैं। ज्यादातर में एनडीए को बहुमत मिलते दिखाया जा रहा है, जबकि कुछ में कड़ी टक्कर की भी उम्मीद जताई गई है। इस बीच महागठबंधन को विधायकों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को विधायकों के पाला बदलने की संभावना लग रही है। इसे देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए अभी से प्लान बना लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो महागठबंधन ने अपने विधायकों के पाला बदलने या टूट की आशंका को देखते हुए पहले से ही सभी उपाय करने के मूड में है। इसे देखते हुए नतीजों के बाद अगर त्रिशुंक विधानसभा की गुंजाइश होती है, तो महागठबंधन अपने कुछ विधायकों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट कर सकता है। इसके लिए कांग्रेस शासित राज्यों के हाईकमान से संपर्क भी चल रहा है।

Bihar Chunav 2025 Results: महागठबंधन शिफ्ट करेगा विधायकों को तेलंगाना
- कुछ एग्जिट पोल में दोनों गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर का दावा किया गया है। इसे देखते हुए त्रिशुंक विधानसभा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढे़ं: Bihar Election Exit Poll: CM के लिए पहली पसंद कौन? पीपुल्स पल्स के आंकड़े देखकर लगेगा 'झटका'
-आम तौर पर एनडीए आसानी से विधायक तोड़ लेती है। बिहार में जब नीतीश कुमार ने आखिरी बार पाला बदला था और बीजेपी के साथ गए थे, तब भी बीजेपी 3 विधायकों को तोड़ने में सफल रही थी।
-सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि हॉर्स ट्रेडिंग की नौबत को देखते हुए महागठबंधन के कुछ विधायकों को तेलंगाना या किसी अन्य कांग्रेस शासित राज्य में भेजा जा सकता है।
Tejashwi Yadav कर रहे जीत का दावा
एग्जिट पोल को नकारते हुए महागठबंधन के सभी नेता अपनी प्रचंड जीत का दावा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने दूसरे फेज की वोटिंग से पहले ही सत्ता में वापसी का ऐलान कर दिया था। एग्जिट पोल को नकारते हुए उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए भारी संख्या में मतदान किया है। 14 नवंबर को सत्ता परिवर्तन होगा और महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। बिहार में इस बार रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है और इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषक अपने दावे कर रहे हैं। अब 14 नवंबर को जब मतपेटियां खुलेंगी, तभी असल नतीजे भी सामने आएंगे।
यह भी पढे़ं: Bihar Exit Poll 2025: इन 5 एग्जिट पोल में महागठबंधन के लिए हैप्पी न्यूज, मिल रहीं 100 से ज्यादा सीटें'
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications