पटना महिला रिमांड होम को लेकर लड़की ने किया खौफनाक खुलासा, कहा- वहां खूबसूरत लड़कियों का जीवन खराब है

पटना। बिहार की राजधानी पटना के गायघाट स्थित महिला रिमांड होम एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। इस रिमांड होम से फरार एक युवती ने रिमांड होम की अधीक्षिका वंदना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद समाज कल्याण विभाग ने आनन-फानन में एक टीम गठित कर जांच का दावा करते हुए महिला रिमांड होम की व्यवस्था को क्लीन चिट दे दिया है।

patna women remand home girl fled from here and make video viral on social media

बता दें कि बीते रविवार को सोशल मीडिया पर युवती का ढाई मिनट का वीडियो सामने आया, जिसमें रिमांड होम को लेकर एक युवती ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में उसने बताया कि वहां गंदा काम होता है। रिमांड होम की खूबसूरत लड़कियां मैम को प्यारी होती हैं। वीडियो में युवती ने अधीक्षिका के ऊपर लड़कियों के शारीरिक व मानसिक शोषणों के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Recommended Video

    Bihar Shelter Home Case Part-2: लड़की ने किया खौफनाक खुलासा, जानें क्या | वनइंडिया हिंदी

    इस वीडियो के सामने आने के बाद समाज कल्याण विभाग ने आनन-फानन में एक टीम का गठन किया और पूरे मामले की जांच की। जांच टीम की रिपोर्ट के मुताबिक आरोप लगाने वाली युवती के व्यवहार में स्थिरता नहीं दिखी। रिपोर्ट में कहा गया कि उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे बाद में वापस ले लिया था।

    जांच टीम के मुताबिक झूठ बोलना, अन्य बालिकाओं को उकसाना, गृह के कमियों की शिकायत करना, साथ ही गृहकर्मियों को धमकी देना उसके स्वभाव में शामिल पाया गया। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि युवती झगड़ालू प्रवृत्ति की है, जिसकी पुष्टि रिमांड होम के स्टाफ और वहां रहने वाली लड़कियों ने की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+