जब खुद मां नहीं बन पाई महिला तो एक लड़की का किया अपहरण और पति से करा दी शादी फिर...

Patna news in hindi पटना। बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर नोहटा गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक महिला ने पुत्र की चाहत में नाबालिग लड़की का अपहरण कर अपने पति से जबरन शादी करवा दी। किशोरी की मां के बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फतुहा पुलिस ने पति-पत्नी का लोकेशन ट्रैक कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

patna woman kidnapped minor girl and did marriager with husband for child

प्राप्त जानकारी के मुताबकि मिर्जापुर नोहटा गांव निवासी ज्योति कुमारी ने कुछ दिन पहले एक 14 साल की लड़की का अपहरण कर लिया था। उसकी कोई संतान नहीं थी, जिसके लिए औलाद की चाह में उसने अपने पति विनय सिंह की नाबालिग लड़की से शादी करवा दी। वहीं जहानाबाद निवासी महिला अपने 14 साल की बेटी के साथ नोहटा में किराये के मकान में रहकर आसपास के घरों में बर्तन धोने का काम करती थी।

वह बगल के मकान में एक अधेड़ दंपति के घर भी काम करने जाती थी। बीते बुधवार को जब लड़की की मां किसी काम से बाहर चली गई तो अधेड़ दंपति ने मौका देखकर उसका अपहरण कर लिया। इस मामले में पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज करा दी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित दंपति को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दंपति को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+