बिहारः पति ने संपत्ति बेचकर जुटाए थे 39 लाख रुपये, खाते में 11 रुपया छोड़कर फरार हो गई पत्नी

पटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा इलाके में पति से पत्नी की बेवफाई का मामला प्रकाश में आया है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी 39 लाख रुपये लेकर फरार हो गई है। पति ने अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर शहर में घर बनाने के लिए पैसों को सुरक्षित रखा था। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ बिहटा थाना में मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहटा कौड़िया के रहने वाले ब्रजकिशोर सिंह की शादी 14 साल पहले भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिंदगावा की रहने वाली प्रभावती देवी के साथ हुई थी।

patna wife run away with 39 lakh rupees and left 11 rupees in account

शादी के बाद दोनों को एक बेटा और एक बेटी भी है। ब्रजकिशोर सिंह ने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अपने गांव से आकर बिहटा में किराए का मकान में रह रहा था। ब्रजकिशोर घर का खर्च चलाने के लिए गुजरात की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था।

पुलिस को ब्रजकिशोर ने बताया कि पत्नी के कहने पर उसने अपने गांव की पैतृक संपत्ति बेचकर 39 लाख रुपया जुटाया और पत्नी के ही अकाउंट में रख दिया था। ब्रजकिशोर ने बताया कि जब वह गुजरात से लौटा तो उसकी पत्नी ने किराये का कमरा खाली करने की सलाह दी थी। जब 11 तारीख को सुबह हम अपने गांव से किराए के मकान में बिहटा पहुंचे तो मकान में ताला बंद था और पत्नी का मोबाइल भी बंद बता रहा था। ब्रजकिशोर ने बताया कि इस संबंध में जब उन्‍होंने मकान मालिक से पूछा तो मकान मालिक ने बताया कि उनकी पत्‍नी तो सुबह 5 बजे ही मकान खाली करके चली गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+