Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, ओला गिरने के आसार, जानिए अपने ज़िले का हाल
Bihar Weather Update: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदला है। प्रदेश के 9 ज़िलों में ओल वृष्टि की संभावना है। बुधवार (20 मार्च) को प्रदेशभर में बारिश हल्की फुल्की बारिश होती रहेगी। IMD के मुताबिक प्रदेश के लगभग जिलों में ओला वृष्टि आशंका है।
बिहार के नौं जिलों में खासकर राजधानी पटना, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, वैशाली, लखीसराय, समस्तीपुर और बेगूसराय में कई क्षेत्रों में ओला गिरने के आसार हैं। इस बाबत आइएमडी पटना ने अलर्ट भी जारी किया है।

राजधानी पटना समेत प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में शुरू हुई बारिश बारिश का दौर 22 मार्च तक चलने की संभावना जताई जा रही है। आइएमडी की मानें तो ट्रफ लाइन झारखंड से गुजर रही है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश पर सायक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के भी आसार है।
पश्चिमी हिमालयी इलाके से एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों के एक्टिव होने की वजह वजह से बिहार के मौसम का रुख बदलता हुआ नज़र आ रहा है। इसी वजह से प्रदेश में उच्चतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 मार्च को हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 20 मार्च को दक्षिण- मध्य बिहार के जिले पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद और लखीसराय में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों अररिया, सुपौल, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा,पूर्णिया और कटिहार में सामान्य बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अनेक जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। बिहार के दूसरे बचे हिस्सों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।
आपको बता दें कि इससे पहले जमुई और नवादा में 18 तारीख को उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गई थी। जबकि पटना में 19 मार्च को सुबह से शाम तक 6 मिलीमीटर, सीवान, गया और वैशाली में भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications