Bihar में भी दौड़ेगी Vande Bharat Express Train, जानिए रूट और टाइमिंग
Patna To Ranchi Vande Bharat Express Train: बिहार के लोग भी अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लुत्फ उठा सकेंगे।

Bihar की राजधानी पटना से रांची (झारखंड की राजधानी) तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों राज्यों के बीच 25 अप्रैल से नई वंदे भारत एक्सप्रेस की संचालन शुरू हो जाएगी।
Recommended Video

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएमओ की तरफ से इस बाबत वक्त मांगा गया है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के बाद पटना और रांची की दूरी सिर्फ 4 घंटे में तय कर ली जाएगी।
आम लोग महज 4 घंटे में पटना से रांची पहुंच कर अपना काम निपटा सकेंगे। बता दें कि वंदे भारत अभी तक की देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन में शुमार है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो 25 अप्रैल को ट्रेन संचालन की तैयारी की जा रही है।
वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन पटना जंक्शन से चलकर रांची के हटिया स्टेशन तक जाएगी। इन्हीं दोनों स्टेशन के बीच ट्रेन का संचालन होगा। पटना के अलावा वंदे भारत ट्रेन गया और जहानाबाद में भी रुकेगी। इसके अलाव 4 और स्टेशनों पर भी रुकने की बात कही जा रही है।
पटना के अलावा गया और जहानाबाद के लोग भी हाईस्पीड ट्रेन का लुत्फ उठा सकेंगे। पटना-रांची (हटिया) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के टाइमिंग की बात करें तो, सुबह 6.45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रवाना होगी। गया, जहानाबाद, हजारीबाग, बरकानाना, रांची से होते हुए दिन के 1.45 बजे तक हटिया पहुंचेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की वापसी के टाइमिंग की बात करें तो दोपहर में 2.30 बजे ट्रेन हटिया स्टेशन से रवाना होगी और रात में करीब 9 बजे तक पटना पहुंच जाएगी। रेलवे अधिकारियों की मानें तो ट्रेन संचालन की शुरुआत सफर में 7 घंटे का वक्त लगेगा, लेकिन बाद में ट्रेन की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। इसके बाद सिर्फ 4 घंटे में पटना से रांची का सफर तय कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन से अचानक अलग हुई बॉगी, कई किलोमीटर तक तेज़ रफ्तार में दौड़ता रहा इंजन












Click it and Unblock the Notifications