Opposition Meet: विपक्षी दलों की पहली बैठक के बाद PC में शामिल नहीं हुए केजरीवाल, निकाले जा रहे सियासी मायने
Patna Opposition Meet News Updates: 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बठैक हुई। शुक्रवार को हुई विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता रखी गई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी नेता सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शामिल नहीं हुए। केजरीवाल के PC में शामिल नहीं होने के सियासी मायने निकलने शुरू हो चुके हैं।
जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल तो नहीं ही हुए, वहीं दिल्ली जाने के बाद एक स्टेटमेंट और जारी कर दिया। AAP ने स्टेटमेंट जारी किया है कि केंद्र सरकार के काले अध्यादेश पर कांग्रेस अपना रुख साफ करे, अगर पार्टी यह नहीं करेगी तो AAP कांग्रेस के साथ किसी भी बैठक में शिरकत नहीं करेगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निवास (एक अणे मार्ग) में करीब ढाई घंटे तक बैठक चली, जिसमें 15 पार्टियों के नेताओं ने शिरकत की। इस बैठक में भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाई गई, जिसमे कॉमन मिनिमम प्रोग्राम और सीट बंटवारे जैसे कई मुद्दे थे। इस बैठक में सब कुछ तो ठीक रहा लेकिन केजरीवाल के रवय्ये से विपक्षी एकता पर सवाल उठने लगे हैं।
विपक्षी एकता की बैठक के बाद हुइ प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की नींव पर BJP-RSS हमला कर रही है। बैठक में सब एक साथ हैं, यह बात भी हुई। सभी दलों में कुछ-कुछ मसले हैं, लेकिन हम लोग एकजुट होकर काम करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि केंद्र सरकार के काले अध्यादेश को हराना बहुत ही ज़रूरी है।
पटना में हुए बैठक में 15 दलों ने शिरकत की, जिसमें से 12 दलों का प्रतिनिधित्व राज्यसभा से है। केंद्र के काले अध्यादेश के खिलाफ़ कांग्रेस को छोड़कर सभी 11 दल AAP के समर्थन में राज्यसभा में इसका विरोध करने वाले हैं। बैछक में शामिल सभी दलों ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस को भी AAP नेता केजरीवाल का समर्थन करने के लिए कहा है।
आम आदमी की तरफ़ से जारी स्टेटमेंट के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि, पटना में हुई विपक्षी एकता की बैठक कामयाब नहीं होने वाली है। बैठक में सभी साथ-साथ हर मुद्दे पर हामी भर रहे थे। जैसे ही बैठक ख़त्म हुई सब अपनी-अपनी सियासी रोटी सेकने की तैयारी में जुट गए।












Click it and Unblock the Notifications