Lok Sabha Chunav: सुशील मोदी ने कहा बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत तय, विपक्ष को लेकर कही ये बात
Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों ने जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। वहीं पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग भी जारी है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का दावा किया है।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में किसी विवाद के एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया। यह बंटवारा 'अबकी बार 400 पार' के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनचा पार्टी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 16 लोकसभा सीटों पर चुनावी बिगुल फूकेंगी। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एक सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।
एक लोकसभा सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी चुनाव लड़ेगी। बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी जाएगी। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में महीनों से सीटों के तालमेल मंथन जारी है, लेकिन अभी तक वह लोग कोई फैसला नहीं कर पाए।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 3 पार्टिया एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल थी। एनडीए बिहार की 40 सीटों में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार एनडीए गठबंधन में 5 सहयोगी दल है, एनडीए गठबंधन की पार्टियां मिलकर सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
सुशील मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही देश की 267 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। पीएम मोदी की गारंटी और गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं की सेवा कर यह आत्मविश्वास पैदा हुआ है।
मोदी सरकार ने जो 10 सालों में देश की जनता के लिए काम किया है, उस किए हुए कामों से यह यह आत्मविश्वास पैदा हुआ है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और ना ही उनके वादों पर किसी को भरोसा है।












Click it and Unblock the Notifications