Patna news: पटना पहुंचते ही मौलाना टोपी पहनकर हाईकोर्ट वाली मजार में प्रार्थना करने पहुंचे लालू प्रसाद यादव

सिंगापुर में किडनी ट्रांसफ्लांट करने के बाद से लालू यादव दिल्‍ली में थे। लंबे समय बाद लालू यादव शुक्रवार को पटना पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने हाईकोर्ट की मजार में जाकर प्रार्थना की।

 Lalu Prasad

RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्‍लांट करवाई है। उन्‍हें उनकी डॉक्‍टर बिटिया ने अपनी एक किडनी डोनेट की है। सिंगापुर से लौटने के बाद बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव दिल्‍ली में ही थे। हाल ही में लालू यादव अपने घर पटना लौटे हैं। पटना पहुंचने के बाद पहली बार अपने घर से बाहर निकले और उच्च न्यायालय स्थित मजार में मत्था टेका।

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें लालू यादव सिर पर मौलाना टोपी, कंधे पर गमछा रखकर मजार के सामने खडे होकर दोनों हाथों से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

लालू यादव जिस मजार में दुआ पढ़ने के लिए पहुंचे थे, शहीद सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्ला अलैह की मजार है। जहां पर बिहार के पूर्व मुख्‍ममंत्री ने पहुंच कर मजार पर चादर चढ़ाई और दुआ पढ़ी।

वहीं उनके छोटे बेटे और बिहार के डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव ने कर्नाटक चुनाव परिणाम से एक दिन पहले कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली भारतीय जनता पार्टी से नाराज हैं।

याद रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली की एंट्री तब हुई थी जब कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में अपनी पार्टी की सरकार आने पर बजरंज दल जैसे संगठन पर प्रतिबंध लगाने का संकल्‍प लिया था। जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर ये आरोप लगाते हुए घेरा था कि बजरंगबली की जय बोलने वाले बजरंग दल पर प्रतिबंध कांग्रेस लगा रही है।

वहीं चुनाव प्रचार में कांग्रेस को जवाब देते हुए चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की जनता से जय बजरंगबली बोल कर वोट डालकर कांग्रेस को सबक सिखाने का आह्वान किया था। मतदान के बाद एग्जिट पोल के परिणामों में कर्नाटक में भाजपा के हाथ से सत्‍ता जाने का अनुमान लगाया गया है। जिस पर लालू यादव के डिप्‍टी सीएम बेटे तेजस्‍वी यादव ने भाजपा पर कटाक्ष किया है।

बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियां लामबंद हो चुकी हैं और 2024 के आम चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। जिसमें बिहार सीएम नीतीश कुमार अन्‍य पार्टियों के नेताओं और गैर भाजपा सरकार वाले राज्‍यों के साथ मिलकर मोदी सरकार को अगले आम चुनाव में उखाड़ फेकने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

विपक्षी दलों में कांग्रेस की भूमिका क्‍या होगी इसका निर्धारण कर्नाटक चुनाव पर टिका हुआ है। पिछले कुछ समय से कई राज्‍यों में सत्‍ता जनाधार खो चुकी कांग्रेस अगर कर्नाटक में सत्‍ता में वापसी करती है तो भाजपा के खिलाफ लामबंद हुई विपक्षी पार्टियों के बीच वो मजबूूत स्थिति में होगी। कांग्रेस की भूमिका क्‍या होगी इसके बारे में बिहार मुख्‍यमंंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम में कांग्रेस की जीत के बाद ही ये निर्धारित होगा। याद रहे कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद एकजुट हुई विपक्षी पार्टियांं संयुक्‍त होकर एक अहम बैठक भी करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+