Bihar News: TRE पेपर लीक में माननीय मंत्री जी का हाथ है, जब पूर्व IPS अमिताभ दास ने किया EOU को कॉल..
BPSC Paper Leak: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दांवपेंच जारी है। विपक्षी नेताओं ने TRE 3.0 पेपर लीक मामले को चुनावी मुद्दा बना दिया है। वहीं इस पूरे मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने BPSC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। TRE 3.0 पेपर लीक मामले में अमिताभ दास ने हैरान करने वाला दावा किया है।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत के दौरान पूर्व आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने कहा कि पेपर लीक मामले में बिहार लोक सेवा आयोग गैर ज़िम्मेदाराना कार्य कर रहा है। EOU ने इस मामले से जुड़े कई अहम तथ्य दिए हैं। इसके बाद आयोग उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है।

अमिताभ दास ने पेपर लीक मामले में बिहार सरकार के मंत्री का हाथ होने का दावा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने EOU को बाज़ाबते कॉल करते हुए पेपेर लीक मामले में बिहार सरकार के मंत्री का हाथ होने की बात कही है। इसका वीडियो भी वन इंडिया हिंदी के पास है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूर्व आईपीएस ने क्या बात कही है।
Recommended Video
आपको बता दें कि 15 मार्च को जो परीक्षा हुई थी, उसका 14 मार्च को ही प्रश्न आउट हो गया था। पेन ड्राइव में लोगों को प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाये जा रहे थे। वहीं अमिताभ दास ने हैरान करने वाला दावा किया है कि हर अभ्यर्थियों से 10 लाख से 12 लाख रुपए रकम की भी वसूली हुई है।
इस पूरे मामले में विभिन्न धाराओं के तहत ईओयू ने केस दर्ज कराया है। जिसमें सभी बातों का ज़िक्र भी किया गया है। इन सबके बावजूद बिहार लोक सेवा आयोग ठोस सबूत मांग रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं, कि इस मामले में जो 270 लोग जेल गए वह क्या तरल सबूत हैं।
अमिताभ दास ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार की इस हरकत से काफी निराशा हुई है। अमिताभ दास ने हैरतअंगेज़ दावा करते हुए कहा कि बिहार सरकार के एक मंत्री पेपर लीक के सबसे बड़े मास्टरमाइंड हैं। ज़ाहिर सी बात है, इस वजह से बीपीएससी पर दबाव है। हम इस मामले को छोड़ने वाले नहीं है, मेरी वकील से बात हो गई है। इस मामले पर हाईकोर्ट में पीआईएल दायर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications