Patna News: रात का वक्त, मेला घूमने पहुंचा दंपति, बेखौफ़ अपराधियों ने जवान की पत्नी के साथ कर दिया कांड
Patna News Today: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। प्रदेश के किसी न किसी ज़िले से आए दिन आपराधिक वारदातों की ख़बर सामने आ रही है। अब तो बिहार की राजधानी पटना भी महफूज़ नहीं रह गई है। ताज़ा मामला पटना के डाक बंगला चौराहा का है, जहां बदमाशों ने सेना के जवान की पत्नी के साथ कांड कर दिया।
पटना में एक सेना के जवान और उनकी पत्नी के साथ हुई वारदात ने सिर्फ़ एक इंसान के लिए बल्की पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इस घटना की लोग काफी निंदा कर रहे हैं, उनका कहना है कि अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। पुलिस की नाक के नीचे अपराध हो रहा है लेकिन लगाम नहीं लगा पा रही है।

सेना जवान और उसकी पत्नी खाना लेने के लिए गए, इसी दौरान गश्ती दल के सामने से बदमाश द्वारा महिला के गले से चैन खींच कर भाग जाना, यह गस्ती टीम की नाकामयाबी है। इस्कॉन मंदिर में हुए विवाद को सुलझाने में क्या पूरे जिला की पुलिस लगी हुई थी, जो बेखौफ बदमाश के कारनामा पर पुलिस ने तुंरत कार्रवाई नहीं की।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इससे साफ ज़ाहिर होता है कि पुलिस कमज़ोर है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है, इसलिए वह वारदात को अंजाम देने से ज़रा भी नहीं डरते हैं। यह जानते हैं कि जांच के नाम पर सिर्फ़ खानापूर्ति की जाती है।
अपराधी खुलेआम चुनौती देते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। गश्ती व्यवस्था में खामियों को दूर करने की ज़रूरत है। गश्ती दल को और ज़्यादा एक्टिव और प्रभावी होना चाहिए। पुलिस को हर मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए। किसी एक मुद्दे में उलझकर दूसरे मामलों को नजरअंदाज़ नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications