Patna Metro Viral Video: 'गलत जगह हो रहा विकास', कौन सा वीडियो देख लोग पिट रहे माथा, जुगाड़ देख हो जाएंगे हैरान
Patna Metro Viral Video: पटना मेट्रो का उद्घाटन हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग टिकट स्कैन किए बिना मेट्रो स्टेशन के बैरियर के नीचे से बच्चों को भेजते और खुद किसी तरह बीच की जगह से निकलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने लोगों के इस व्यवहार पर जमकर नाराजगी जताई है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @ByRakeshSimha नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई बच्चे बैरियर के नीचे झुककर या लेटकर पार कर रहे हैं। इसके बाद जब बड़ों की बारी आती है, तो वे भी किसी तरह बैरियर के बीच की पतली जगह से गुजरने की कोशिश करते हैं। एक महिला जब बीच में फंस जाती है तो वहां मौजूद एक व्यक्ति उसकी मदद करते हुए रास्ता बताता हुआ दिखाई देता है।

'गलत जगह विकास हो रहा'
वीडियो पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। खास बात यह है कि वीडियो में कहीं भी सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आते, जिससे कुछ लोगों ने यह भी कहा कि शायद मशीन में खराबी आ गई होगी। लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने इसे "शर्मनाक" बताया और यात्रियों की जमकर आलोचना की।
In Kochi's Water Metro there are ticket checkers at each separate turnstile - the reason probably is the large immigrant population. Why can't Patna Metro do the same? pic.twitter.com/bYZT0kAzHY
— Rakesh Krishnan Simha (@ByRakeshSimha) October 13, 2025
ये भी पढ़ें: Patna Metro पर 'लाल धब्बों' का साया, 7 दिन के अंदर किसने फिकी कर दी ड्रीम प्रोजेक्ट की चमक? अब जाकर खुला राज
एक यूजर ने लिखा, "क्षमा करें, लेकिन आपसे यही उम्मीद थी।" दूसरे ने कमेंट किया, "यकीन नहीं होता नालंदा विश्वविद्यालय यहीं बना था।" तीसरे ने कहा, "कुछ दिन में तो ट्रेन भी चोरी हो जाएगी।" एक और यूजर ने तंज कसा, "गलत जगह विकास हो रहा है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "फिर यही लोग पूछते हैं कि भारत चीन और अमेरिका जैसा क्यों नहीं बन पाता।"
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कहां थी। उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद ऐसी घटनाएं सामने आना पटना मेट्रो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं। बता दें कि हाल ही में पटना मेट्रो का ट्रायल रन और उद्घाटन किया गया था। बिहार की राजधानी में इस प्रोजेक्ट को लंबे इंतजार के बाद शुरू किया गया है। मेट्रो शुरू होते ही लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला था, लेकिन अब यह वीडियो प्रशासन और जनता दोनों के लिए सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या हम वास्तव में "विकसित भारत" की ओर बढ़ रहे हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: Patna Metro: रीलबाजों के कब्जे में पटना मेट्रो, उद्घाटन के बाद जो हुआ देखकर पकड़ लेंगे माथा












Click it and Unblock the Notifications