Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Patna Metro: रीलबाजों के कब्जे में पटना मेट्रो, उद्घाटन के बाद जो हुआ देखकर पकड़ लेंगे माथा

Patna Metro Viral Video: पटना मेट्रो के उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद यह न सिर्फ यात्रियों के लिए सुविधाजनक परिवहन का माध्यम बन गई है, बल्कि सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए भी नया हॉटस्पॉट बनती जा रही है। 6 अक्टूबर को पटना मेट्रो की सेवाएं शुरू हुईं और 7 अक्टूबर से इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है। पटना मेट्रो की सेवाएं शुरू होने के एक सप्ताह के अंदर ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक युवती मेट्रो के भीड़भाड़ वाले कोच में डांस करती नजर आ रही है। बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है और एक व्यक्ति उसे रिकॉर्ड कर रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 40 हजार से अधिक बार देखा गया और यह कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया।

Patna metro viral video

वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई लोग इसे सार्वजनिक संपत्ति के गलत इस्तेमाल के रूप में देख रहे हैं। जबकि कुछ लोग इसे युवाओं की ऊर्जा और अभिव्यक्ति की आजादी मान रहे हैं। दिल्ली, मुंबई और लखनऊ की तरह अब पटना मेट्रो भी सार्वजनिक परिवहन के स्थान को सोशल मीडिया के लिए प्लेटफार्म बनाने की प्रैक्टिस का हिस्सा बन गई है। इस घटना ने सार्वजनिक शिष्टाचार, यात्रियों की सुविधा और सोशल मीडिया की दुनिया के बीच संतुलन पर बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें: Patna Metro: आम लोगों के लिए दौड़ने लगी पटना मेट्रो, पहले दिन कितने यात्रियों ने की सवारी?

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स को साफ़-साफ़ बोलते सुना जा सकता है, "पटना मेट्रो बने से ई हे सब के सबसे जादे खुशी हई। ई नचनिया सबके।" जिसका अर्थ हुआ कि पटना मेट्रो बनने से इन लोगों को ही सबसे ज्यादा खुशी है। ये डांस करने वाले लोगों को।

यात्रियों और नेटिज़न्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो ने ऑनलाइन बहस को जन्म दिया है। कई यूजर्स ने इसे सार्वजनिक संपत्ति का गलत उपयोग बताते हुए आलोचना की। बता दें, दूसरे शहरों के मेट्रो से ऐसी वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इस बार मामला हाल ही में शुरू हुए पटना मेट्रो का है। इस वीडियो में कोम्मेंते बॉक्स के कुछ कमेंट्स में लिखा गया -

  • "मेट्रो यात्रा के लिए है, रील बनाने के लिए नहीं। अधिकारियों को तुरंत कदम उठाना चाहिए।"
  • "हम यात्रा करने आए हैं या फॉलोअर्स बढ़ाने?"

ये भी पढ़ें: Bengaluru Metro का किराया बढ़ाने पर बवाल, सांसद तेजस्वी सूर्या ने BMRCL से कर दी ये बड़ी डिमांड

वहीं कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में देखा और कहा, "कम से कम वह आत्मविश्वासी है। दिल्ली मेट्रो की रील्स की तुलना में इसमें जो ऊर्जा है, वह अलग है।"

पटना मेट्रो अब दिल्ली, मुंबई और लखनऊ की तरह एक ऐसा मंच बन गया है, जहां लोग अपनी रील्स बनाने के लिए ट्रेन को बैकग्राउंड के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ दर्शकों ने वीडियो मनोरंजक पाया, लेकिन अधिकांश ने सार्वजनिक शिष्टाचार और यात्रियों की सुविधा को लेकर चिंता जताई।

व्यक्तियों की आजादी vs सार्वजनिक शिष्टाचार

कुछ लोग वीडियो को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा मानते हैं। एक टिप्पणी में लिखा गया, "यह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा। लोगों को क्रिएटिव होने दें।" लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगहों को व्यक्तिगत लोकप्रियता के मंच में नहीं बदला जाना चाहिए। पटना मेट्रो अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: Mumbai Metro: ठाणे से कल्याण तक मेट्रो लाइन-5 का का काम जारी, गिराई जाएंगी 292 इमारतें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+