सास पर बहू का ज़ुल्म, बंदी बनाकर किया मानवता को शर्मसार, महिला ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
Patna News: बिहार में घरेलू हिंसा के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं, कहीं दहेज प्रताड़ना का माला है तो कही पति के अवैध संबंध के मामले हैं। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां एक महिला नें अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता महिला का आरोप है कि बहू ने उन्हें दों दिनोंम तक कमरे में बंद कर दिया था। पड़ोसियों की मदद से कमरे से बाहर निकाला गया। इसके बाद महिला ने बहू और उसके परिवार वालों के खिलाफ राम कृष्णा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, मामले को पारिवारिक विवाद बताया। इसके साथ ही न्यायालय का हवाला देते हुए किनारा कर लिया। वहीं पीड़ित महिला और उसके पति घटना के बाद से बहुत ही डरे हुए हैं, बहु द्वारा किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
इस पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक शिवाजी चौक (राम कृष्णा नगर) के रहने वाले राधे श्याम प्रसाद इंजीनियर के पद से रिटायर हो चुके हैं। बुज़ुर्ग को दो बेटे अमित और अजीत हैं, जो कि बेंगलुरु में प्राइवेट जॉब करते हैं। करीब डेढ़ साल पहले बुजुर्ग के छोटे बेटे अजीत कुमार की आरा निवासी खुशबू कुमारी से हुई थी।
शादी के बाद से ही खुशबू कुमारी रवैय्या अपने सास-ससुर और पति को लेकर अच्छा नहीं था। शादी के कुछ दिनों बाद अजीत ससुराल गए थे तो उनकी पत्नी और ससुराल के लोगों ने बदसलूकी करते हुए मारपीट भी की थी।
ससुराल में हुई बेइज़्ज़ती के बाद अजीत ने पत्नी खुशबू को मायके में ही छोड़कर वापस आ गए थे। डेढ़ साल गुज़र जाने के बाद भी पत्नी साथ नहीं रहती है। अजीत और खुशबू को एक बेटा भी है। वहीं दो दिन पहले खुशबु कुमारी राम कृष्णा नगर स्थित अपने ससुराल पहुंची।
उमा भारती (अजीत कुमार की मां) का आरोप है कि उसकी बहू खुशबू अपने भाई रवि कुमार, मामा संजय प्रसाद और परिवार के दूसरे लोगों के साथ घर पहुंच कर मारपीट करने लगी। उमा भारती का आरोप है कि खुशबु हमारे मकान को अपने नाम करवाना चाहती है, इसलिए वह ज़ुल्म ढा रही है।खुशबु के नाम मकान करने से इनकार करने पर मारपीट कर घर के अंदर बंद दिया और ताला लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications