60 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में लालू के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर आयकर का छापा

पटना। एक तरफ जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मुश्किलों में घिरे हुए हैं तो दूसरी तरफ उनके करीबी पर भी कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। लालू यादव के खास और काफी करीब कहे जाने वाले सुभाष यादव 60 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है जो सुभाष यादव ने फर्जी कंपनियों के जरिए चोरी की है। दरअसल आयकर विभाग ने लालू यादव एक खास बालू माफिया सुभाष यादव की एक दर्जन फर्जी कंपनियों के माध्यम से 60 करोड़ रुपये से भी अधिक की कार चोरी का पर्दाफाश किया है। उनकी करीब एक दर्जन फर्जी कंपनी को चिन्हित कर उनके द्वारा निवेश की गई बड़ी धनराशि का भी पर्दाफाश किया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने सुभाष यादव के पटना दिल्ली आरा बनारसी और हजारीबाग के आवासीय एवं व्यवसायिक ठिकानों की तलाशी ली है।

patna lalu yadav nearest subhash yadav tax evasion of rs 60 crore on fake companies

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग सूत्रों की अगर मानें तो अब सुभाष यादव की फर्जी कंपनियों द्वारा कालेधन को सफेद बनाने से संबंधित दस्तावेज की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। जांच के दौरान यह पता लगा है कि सुभाष यादव की फर्जी कंपनियों द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिजनों के नाम कितनी धनराशि स्थानांतरित की गई है। हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद इससे संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जाएगी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया की छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेज के आधार पर एक साथ कई फर्जी कंपनियों का संचालन करने वाले सुभाष यादव से पूछताछ की जाएगी इसके लिए उन्हें जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। सुभाष के ठिकाने से बरामद दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क को जब्त कर लिया गया है। इसमें कई ऐसे दस्तावेज भी शामिल है जिसमें निवेश किए गए जिससे धन के स्रोत और उसके इनकम का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुभाष यादव के ठिकानों से बोगस निवेश से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+