Bihar: युवती को बाइक पर ले जा रहे युवक की पटना में जमकर पिटाई, बाइक रोक पहले पूछा नाम और फिर मारे थप्पड़
Patna News: पटना में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक एक युवती को लेकर बाइक पर ले जा रहा था, जिसके साथ कुछ लड़कों ने मारपीट कर डाली।

बिहार की राजधानी पटना में एक युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना मंगलवार (15 मई) की है। जानकारी के मुताबिक एक युवती को बाइक पर ले रहे युवक को कुछ युवकों ने रोक लिया और उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया।
घटना के अनुसार पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल के पास से एक युवक बाइक पर अपनी साथ पढ़ने वाली युवती को लेकर गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से कुछ युवक आकर उसे घेर लेते हैं और युवती को भी नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए दोनों को सड़क से किनारे साइड में लेकर जाते हैं।
पहले पूछा नाम फिर पीटना शुरू
इस दौरान युवक के साथ मौजूद लड़की उनका विरोध करतीं हैं, लेकिन लड़के उसकी बात सुन बिना उलटा युवती को ही डांटना शुरू कर देते हैं। और फिर युवक को घेरकर उससे उसका नाम पूछते हैं और फिर पीटना शुरू कर देते हैं।
न्यूज 18 बिहार की खबर के मुताबिक वायरल वीडियो पटना के पीर बहोर थाना इलाके का है। घटना शाम के वक्त की है, जब अंजुमन इस्लामिया हॉल के पास युवक और युवती को कुछ बदमाश किस्म के लड़के रोक लेते हैं। और फिर बाइक सवार युवक को गंदी-गंदी गालियां देते हुए पीटना शुरू कर देते हैं।
पुलिस पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो के बाद पटना पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाया है। आरोपियों की पहचान हो पाई है या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications