पटना: दो कारों की भीषण टक्कर, गाड़ी काटकर 3 घंटे में बच्चों को निकाला बाहर, कई घायल, ट्रैफिक जाम, VIDEO

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के बेली रोड पर गुरुवार शाम भीषण सड़क हादासा हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो कारों की टक्कर के बाद एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे हादासा बेहद भीषण हो गया।

भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति को क्षतिग्रस कार से किसी तरह बचाया गया। उसका पैर कार की सीट के नीचे फंस गया था। पुलिस ने किसी तरह उसको क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।

पटना: बेली रोड पर दो कारों की भीषण टक्कर, कई घायल

पटना के कोतवाली पुलिस स्टेशन के हेड सुनील कुमार ने कहा कि एक कार दूसरी कार से टकराने और डिवाइडर से टकराने के बाद तीन लोग घायल हो गए। यात्रियों में से एक का पैर सीट के नीचे फंस गया था। पास के कार मरम्मत गैरेज के कर्मचारियों को कार काटने और लोगों को बाहर निकालने में लगभग तीन घंटे लग गए।

कार के अंदर बच्चे भी फंस गए थे। किसी तरह उसे बाहर निकाला। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत है किसी की मौत नहीं हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि शख्स को बचा लिया गया है, उसे अस्पताल भेजा गया है। हम ट्रैफिक को सामान्य कर रहे हैं।

Recommended Video

    पटना: दो कारों की भीषण टक्कर, गाड़ी काटकर 3 घंटे में बच्चों को निकाला बाहर, कई घायल, ट्रैफिक जाम

    हालांकि, भीषण हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। घंटों तक लोग ट्रैफिक में फंसे रहे। लोगों को बचाकर अस्पताल भेजे जाने के बाद ट्रैफिक सुचारू हो पाया। सभी की जान बच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

    वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा में ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- पटना के बेंगलुरू में होगी विपक्षी दलों की अगली बैठक, NCP प्रमुख शरद पवार ने बताई तारीख

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+