बिहार: बुजुर्ग के पेट में मिला गिलास, देखकर चकरा गए डॉक्टर

छपरा के सरकारी सदर अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां इलाज करवाने आए एक वृद्ध के पेट में गिलास देखा गया। जिसे देख कर हॉस्पिटल के डॉक्टर से लेकर कर्मचारी तक सभी आश्चर्यचकित हो गए।

छपरा। बिहार के छपरा के सरकारी सदर अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां इलाज करवाने आए एक वृद्ध के पेट में गिलास देखा गया। जिसे देख कर हॉस्पिटल के डॉक्टर से लेकर कर्मचारी तक सभी आश्चर्य चकित हो गए। सबकी जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर बुजुर्ग के पेट के अंदर गिलास कैसे पहुंचा। धीरे-धीरे यह बात पूरे हॉस्पिटल में आग की तरह फैल गई। वहीं, बुजुर्ग को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकठ्ठी हो गई। ऐसे में वृद्ध भी इस बात से हैरान है कि आखिर उसके पेट में गिलास कैसे आया। ये भी पढे़ं: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की कार से लड़की को लगी टक्कर, खुद पहुंचाया अस्पताल

बिहार: बुजुर्ग के पेट में मिला गिलास, देखकर चकरा गए डॉक्टर

बता दें कि मामला सिवान जिले के श्यामपुर गांव के रहने वाले बिंदा शाह का है जो पिछले कई महीनों से पेट के दर्द से परेशान था। कभी-कभी वह पेट के दर्द से इतना परेशान हो जाता था कि चलने फिरने में भी कई दिक्कतें होती थी। वहीं, बिंदा शाह के इस दर्द में दवाई ही उसका सहारा थी जो उसे कुछ देर के लिए आराम दे दिया करती थी।

वहीं, परेशानी बढ़ने के चलते बिंदा शाह जिले के सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवाने पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे चेक कर, एक्सरे करवाने के लिए भेज दिया। लेकिन जब डॉक्टरों ने एक्सरा देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। एक्सरे रिपोर्ट के मुताबिक बिंदा के पेट में एक गिलास देखा गया। वहीं, डॉक्टरों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने सीनियर से बात करके उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

वहीं, जब इस गिलास के बारे में बिंदा शाह से पूछा गया तो उन्होंने भी इस गिलास की बात को सुनकर आश्चर्यचकित होते हुए कहा कि "मुझे नहीं पता आखिर यह गिलास मेरे पेट के अंदर कैसे पहुंचा।" फिलहाल बिंदा को डॉक्टरों की टीम द्वारा पटना पीएमसीएच अस्पताल ले जाया जा रहा है। ये भी पढ़ें: मिर्जापुर: रिश्तेदार के यहां से मातम मनाकर लौट रहे थे 7 लोग, रास्ते में हुआ मौत से सामना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+