Patna News: ‘Graduate Girls Gang’ शातिर तरीक़े से उड़ाती थी ATM से पैसे, CCTV में क़ैद हुई वारदात
ATM Thief Graduate Girls Gang Patna: बिहार की राजधानी पटना से ग्रेजुएट गर्ल्स गैंग द्वारा चोरी करने का का मामला सामने आया है। जहां दो लड़कियां बहुत ही शातिर तरीक़े से ATM से पैसे उड़ा लेती थी। गर्ल्स गैंग के कारनामे CCTV में क़ैद हो गए। वहीं लड़कियों की गिरफ्तार के बाद कई खुलासे हुए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
ATM से पैसे चुराने वाली ग्रेजुएट लड़कियों में से एक नाम स्वीटी कुमारी (22 साल) और काजल कुमारी (20 साल) है। पुलिस ने दोनों शातिर लड़कियों को ऑटो स्टैंड के पास मौजूद ICICI बैंक के ATM पास काबू किया है। यह दोनों लड़कियां एटीएम में दाखिल होकर कैश डिस्पेंसर में एल्युमिनियम की पत्ती लगाकर वहां से निकल जाती थी।

कैश निकालने के लिए लोग जब एटीएम में जाते और पैसे विद ड्रॉ करते तो पैसे निकलते थे, लेकिन पत्ती की वजह से कैश अंदर ही फंसा रह जाता था। ग्राहक के जाने के बाद दोनों एटीएम में जाती थी और फंसे हुए रुपये लेकर फरार हो जाती थी। ATM से छेड़छाड़ कर दोनों लड़कियों ने 4 महीने में 5 लाख रुपये का गबन कर दिया। ग़ौरतलब है कि दोनों ग्रेजुएट लड़कियां पटना में अपने परिवार के साथ रहती हैं।
Recommended Video
कंकड़बाग पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो यह दोनों अपने मंहगे शौक को पूरा करने के लिए इस तरह का काम करती हैं। दोनों युवतियों का राज़ ऐसे खुला, दरअसल ICICI बैंक एटीएम (ऑटो स्टैंड, कंकड़बाग) में एक युवक पैसे निकालने गया, उसने 6 हज़ार विद ड्रॉ किया लेकिन कैश नहीं निकला। इसके बाद एक और युवक दो हज़ार विद ड्रॉ किया उसके भी पैसे नहीं निकले।
कैश नहीं निकलने के बाद दोनों युवक एटीएम के पास ही रुके रहे। इसी दौरान दोनों युवतियां एटीएम में दाखिल हुई और कैश डिस्पेंसर से रकम निकाल ली। दोनों युवकों ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो युवतियों ने दोनों युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इतने में पुलिस पहुंची और सभी को थाने ले गई।
पुलिस ने दोनों युवती की तस्वीर ATM के सीसीटीवी संचालक को भेजी, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखने वाले अधिकारी ने बताया कि यह दोनों युवतियां पहले भी वारदात को अंजाम दे चुकी हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 4500 रुपए, एक मोबाइल और एल्युमिनियम की दो पत्ती बरामद हुआ।
कंकड़बाग थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह बताया पूछताछ में दोनों युवतियों ने दर्जनों एटीएम में पत्ती फंसाकर लाखों रुपए उड़ाने की बात कबूल की है। उन रुपयों से वह महंगे शौक पूरा करती थी। दोनों युवतियों के पास से बरामद मोबाइल में कई सबूत भी मिले हैं।
गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सैदपुर में स्वीटी और काजल लालजीटोला में माता पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। दोनों में गहरी दोस्ती है, एख एक सीतामढ़ी तो दूसरी का ताल्लुक मुजफ्फरपुर से है। दोनों ने बताया कि युट्यूब के ज़रिए ATM में पत्ती लगाने की जानकारी हासिल की थी। उन्होंने पुलिस को पत्ती लगाने का डेमो भी दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications