बिहार: दो मासूम बच्चों की हत्या कर प्रेमी संग भागी महिला

बिहार के गया जिले में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोटकर हत्या कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। आरोपी मां अपने प्रेमी के साथ फरार है।

पटना। प्रेमी के प्यार में दीवानी मां की शर्मनाक करतूत सामने आई है। बिहार के गया जिले में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोटकर हत्या कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। खबर के अनुसार आरोपी मां अपने प्रेमी के साथ फरार है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी महिला का पति लखनऊ में काम करता है।

केरोसिन तेल से लगाई दोनों मासूम बच्चों में आग

केरोसिन तेल से लगाई दोनों मासूम बच्चों में आग

मिली जानकारी के अनुसार गया जिले के गुरारु थाना क्षेत्र के तिलोरी गांव में एक कलयुगी मां ने दो मासूम बच्चों की हत्या गला घोटकर कर दी। वहीं, हत्या के बाद निर्दयी मां ने बिस्तर पर केरोसिन तेल डालकर बच्चों को आग के हवाले कर दिया जिससे दोनों बच्चे बुरी तरह जल गए। इसके बाद आरोपी मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब लोग उठे तो कमरे से धूंआ और बदबू आ रही थी। जिसके बाद लोगों ने कमरा खोल कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में दोनों मासूम बच्चे गंभीर रूप से जले हुए थे।

ये मामला पूुरे गांव में फैला

ये मामला पूुरे गांव में फैला

वही, धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई और लोग वहां पहुंचने लगे। इस बात की जानकारी नजदीकी थाने दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक बच्चों गुड़िया और गोलू को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया और इस मामले में बच्चों की मां और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

आरोपी मां पहले भी कई बार घर से भाग चुकी है

आरोपी मां पहले भी कई बार घर से भाग चुकी है

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। बच्चों की मां की अपने मायके के ही एक लड़के के साथ अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। ये बताया गया कि अवैध संबंधो के कारण एक बार पहले भी वह घर छोड़कर भाग चुकी है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ आरोपी मां और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बच्चों के दादा ने भी सुलझाया था झगड़ा

बच्चों के दादा ने भी सुलझाया था झगड़ा

ऐसे में बच्चों के दादा का कहना है कि, उनका बेटा लखनऊ में रहकर नौकरी करता है जो कुछ दिन पहले ही यहां से लखनऊ गया था। अवैध संबंधों को लेकर कई बार इन दोनों में झगड़े भी हुए। लेकिन घरवालों के द्वारा इस झगड़े को शांत करवा दिया जाता था। हालांकि इस मामले में पुलिस बच्चों के पिता को लखनऊ से आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि शायद वह कुछ इस मामले में अहम जानकारी दे सकते हैं जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सकता है। ये भी पढ़ें: बिहार: 10 साल के बच्चे की 8 साल की लड़की से जबरन कराई शादी, मामला पहुंचा थाने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+